गणतंत्र दिवस: उत्साह के रंगों से भरा दिल्ली का छत्रसाल स्टेडियम, मंत्री आतिशी बोलीं- नन्हे देशभक्तों को सलाम
गणतंत्र दिवस पर विशेष उत्सव मानाया जा रहा है। पूर्व संध्या पर दिल्ली की छत्रसाल स्टेडियम में कई प्रमुख कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस मौके पर दिल्ली सरकार की मंत्री आतिशी मार्लेना ने कहा कि स्कूलों के बच्चों ने पूरे छत्रसाल स्टेडियम को देश के रंगों से भर दिया। वहीं स्टेडियम में सीएम केजरीवाल ने दिल्ली की जनता को संबोधित किया। इस मौके पर सीएम ने दिल्ली सरकार की उपलब्धियां गिनाईं।
गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर दिल्ली के स्कूलों के बच्चों ने मॉडल टाउन के छत्रसाल स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। इस मौके पर सीएम केजरीवाल भी कार्यक्रम में पहुंचे। स्टेडियम में कई सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए।

छत्रसाल स्टेडियम में ये कार्यक्रम सुबह से ही शुरू हुए। इस मौके पर सीएम मुख्यमंत्री राष्ट्रीय ध्वज फहराया। समारोह में दिल्ली के स्कूलों के बच्चों ने ध्वज मार्च करने वालों, बैंड टुकड़ियों के सदस्य और सांस्कृतिक कलाकारों के रूप में भाग लिया।
वहीं मंच से अपने संबोधन में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि जब रामराज्य की बात की जाती है तो कहा जाता है कि पूरे मानव इतिहास में इस तरह का सुख शांति वाला अच्छा शासन कभी नहीं हुआ। हम लोग रामराज्य की अवधारणा से प्रेरणा लेकर अपनी सरकार चलाने का प्रयास कर रहे हैं।
सीएम ने कहा है कि उनकी सरकार भी राजधानी में रामराज्य जैसी सरकार चला रही है। केजरीवाल ने कहा कि इसी के आधार पर उनकी सरकार भी गरीबों के लिए काम कर रही है। सीएम ने बीजेपी को निशाने पर लेते हुए कहा कि देश को 5 ट्रिलियन की अर्थव्यवस्था बनाने की जरूरत तो है लेकिन ये सारा पैसा एक ही या दो आदमी के पास नहीं जाना चाहिए बल्कि 140 करोड़ लोगों के पास जाना चाहिए।
मुख्यमंत्री ने अयोध्या में राम मंदिर में बाल राम की प्राण प्रतिष्ठा का स्वागत करते हुए कहा कि राम की खासियत का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि भगवान राम बड़े-बड़े राजाओं के दर्शन देने महलों में नहीं गए बल्कि वो माता शबरी को दर्शन देने के लिए उस गरीब की झोपड़ी में गए थे। उन्होंने कहा कि रामराज्य में चारों तरफ सुख और शांति थी।












Click it and Unblock the Notifications