दिल्ली: शराब नीति घोटाला केस में ED की बड़ी कार्रवाई, कारोबारी समीर महेंद्रू गिरफ्तार

नई दिल्ली, 28 सितंबर: राजधानी दिल्ली में कथित शराब नीति घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए शराब कारोबारी समीर महेंद्रू को बुधवार सुबह गिरफ्तार कर लिया है। महेन्द्रू का नाम आबकारी नीति घोटाले में मुख्य आरोपी के रूप में है, जिसमें दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया का भी नाम है।

Recommended Video

    Liquor Policy Case में गिरफ्तार Sameer Mahendru, का क्या है AAP कनेक्शन ? | वनइंडिया हिंदी |*News
    Delhi excise policy case

    ईडी ने बुधवार को जोर बाग स्थित शराब वितरक इंडोस्पिरिट ग्रुप के प्रबंध निदेशक समीर महेंद्रू को दिल्ली की आबकारी नीति 2021-22 में मनी लॉन्ड्रिंग जांच में गिरफ्तार किया है। व्यवसायी ने कथित तौर पर दो भुगतान किए थे। इससे पहले सीबीआई ने मंगलवार शाम को घोटाले में लिप्त विजय नायर को गिरफ्तार किया था।

    जानकारी के मुताबिक इससे पहले महेंद्रू को रातभर चली पूछताछ के बाद मनी लॉन्ड्रिंग निवारण कानून की आपराधिक धाराओं के तहत हिरासत में लिया गया है। महेन्द्रू की कंपनी इंडोस्पिरिट को आबकारी नीति में एल-1 होलसेल लाइसेंस मिला और जांच चल रही है कि कंपनी ने रिटेल लाइसेंस लेने के लिए अन्य कंपनियों के साथ भी गठजोड़ किया, जो नीति के नियमों का उल्लंघन था।

    बता दें कि ईडी और सीबीआई दोनों अब खत्म हो चुकी शराब नीति में कथित घोटाले की जांच कर रही हैं, जिससे कथित तौर पर कुछ बड़े शराब थोक विक्रेताओं / वितरकों और खुदरा विक्रेताओं को लाभ हुआ, जबकि छोटे विक्रेताओं को निविदा प्रक्रिया से बाहर कर दिया गया था। सीबीआई ने उनके आवास पर 19 अगस्त को और ईडी ने सितंबर के पहले सप्ताह में छापेमारी की थी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+