Delhi Elections 2025: दिल्ली चुनाव के लिए नामांकन के आखिरी दिन इन दिग्गजों ने नॉमिनेशन फाइल किया
Delhi elections 2025: दिल्ली में आगामी 5 फरवरी को हो रहे विधानसभा चुनावों की तैयारियां जोरों पर हैं। आम आदमी पार्टी, भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार अपनी जीत पक्की करने के लिए चुनाव प्रचार में अपनी पूरी ताकत झोंक रहे हैं।
दिल्ली चुनाव के लिए उम्मीदवारों के नामांकन करने की आज 17 जनवरी आखिरी तारीख थी। नामांकंन के आखिरी दिन जिला मजिस्ट्रेट कार्यालय में सुबह से ही नॉमिनेशन फाइल करने वाले उम्मीदवारों का तांता लगा रहा। आ आप, भाजपा और कांग्रेस तीनों ही पार्टियों के बचे हुए उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल कर अपनी सीटों पर चुनावी उम्मीदवारी पक्की कर दी। उम्मीदवारों के पास 20 जनवरी तक अपने नामांकन वापस लेने का मौका है।

नामांकन के आखिरी दिन आम आदमी पार्टी, कांग्रेस, एआईएमआईएम और भाजपा समेत कई दलों ने उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया।
दिल्ली कैंट सीट से भुवन सिंह ने भरा नामांकन
दिल्ली कैंट विधानसभा क्षेत्र भाजपा प्रत्याशी भुवन सिंंह ने आज नामांकन दखिल किया। भुवन सिंह दिल्ली कैंट से नामांकन पर्चा दाखिल करने से पहले एक रैली की उनके साथ भाजपा सांसद बांसुर स्वाराज भी मौजूद थीं। उन्होंने कहा भुवन सिंह पीएम मोदी के विकसित भारत के सपने को साकार करने में योगदान देंगे।
#WATCH दिल्ली: भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज ने कहा, "आज मैं भुवन सिंह तंवर(दिल्ली कैंट विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार) के नामांकन के अवसर पर यहां आई हूं...उनको बहुत शुभकामनाएं देती हूं। मैं जानती हूं कि भुवन सिंह तंवर प्रधानमंत्री मोदी के विकसित भारत के संकल्प को सिद्धि तक… pic.twitter.com/1IcbwTyc7Y
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 17, 2025
वजीरपुर विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी नायक रागिनी ने अपना नामांकन दाखिल किया। नामांकन से पहले पार्टी समर्थकों के साथ रैली निकाली
वजीरपुर विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी @NayakRagini जी ने आज अपना नामांकन दाखिल किया।
इस बार दिल्ली में हाथ बदलेगा हालात 🇮🇳#DelhiElection2025 #CongressHaiZaroori✋#वज़ीरपुर_के_लायक_सिर्फ_रागिनी_नायक pic.twitter.com/rJoO8qag9W
— Manish Tiwari (@livemanish_) January 17, 2025
ग्रेटर कैलाश से शिखा राय ने भरा नामांकन
ग्रेटर कैलाश विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी के रूप में डीएम कार्यालय में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।
ग्रेटर कैलाश विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी के रूप में डीएम कार्यालय में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।
— Shikha Rai (@shikharaibjp) January 17, 2025
इस खास मौके पर मुझे अपार प्रेम और समर्थन देने के लिए सभी का दिल से धन्यवाद।
अब आप-दा नहीं केवल भाजपा। @BJP4Delhi @BJP4India #दिल्ली_मांगे_भाजपा pic.twitter.com/7YTdLy9f87
AAP उम्मीदवार दुर्गेश पाठक ने नामांकन पर्चा दाखिल किया
दिल्ली की राजिंदर नगर विधानसभा सीट AAP उम्मीदवार दुर्गेश पाठक ने नामांकन पर्चा दाखिल किया। उन्होंने कहा " मैं अरविंद केजरीवाल का आभारी हूं क्योंकि उन्होंने मुझ पर भरोसा किया, मैं पूरी पार्टी का भी आभारी हूं। लोग कह रहे हैं कि वे चाहते हैं अरविंद केजरीवाल को फिर से अपना सीएम बनाने के लिए। जहां तक बीजेपी के घोषणापत्र की बात है, वे हर साल ऐसे घोषणापत्र लाते हैं, इसका कोई मतलब नहीं है, यह झूठ का संग्रह है।''
#WATCH | Delhi | AAP candidate from Rajinder Nagar Assembly constituency, Durgesh Pathak says, "Today, I am going the file the nomination. I am thankful to Arvind Kejriwal as he trusted me, also I am thankful to the whole party. The people are saying that they want to make Arvind… https://t.co/9rkqGX9Gir pic.twitter.com/cRfZh1FeCu
— ANI (@ANI) January 17, 2025
#WATCH दिल्ली: पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा, "...मुझे प्रसन्नता है कि दिल्ली कैंट से युवा भुवन तंवर को भाजपा प्रत्याशी बनाया गया है... न सड़क साफ है, न हवा साफ है, न पानी साफ है और न यमुना साफ है... इस बार तो केजरीवाल का पत्ता साफ है..." pic.twitter.com/Woi4myNvT9
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 17, 2025












Click it and Unblock the Notifications