Delhi Election 2025: दिल्‍ली में सबसे कम समय तक इस पार्टी ने संभाली सत्‍ता, लेकिन दिए सबसे ज्‍यादा CM

Delhi Election 2025: दिल्‍ली विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दलों के बीच चुनावी महासंग्राम शुरू हो चुका है। इस बार के चुनाव में जीत हासिल कर जहां आम आदमी पार्टी लगातार तीसरी बार सरकार बनाने के लिए पूरा दम लगा रही है। वहीं कांग्रेस और भाजपा दिल्‍ली में अधिक सीटें जीतकर दिल्‍ली में अपनी पार्टी की सरकार बनाकर वर्षों का सूखा खत्‍म करना चाहती है।

दिल्‍ली के वोटर्स इस बार आप, कांग्रेस और भाजपा तीनों पार्टियों में किसे दिल्ली की नई सरकार बनाने का मौका देंगे, इसका सही पता तो 10 फरवरी को दिल्‍ली विधानसभा चुनाव परिणाम के बाद ही चलेगा, लेकिन आपको ये जानकर हैरानी जरूर होगी कि दिल्‍ली की सत्‍ता पर सबसे कम समय तक काबिज रहने वाली पार्टी ने दिल्‍ली को सबसे अधिक मुख्‍यमंत्री दिए हैं।

Delhi Election 2025

सबसे अ‍धिक समय तक सत्‍ता संभालने वाली पार्टी ने दिए सबसे कम CM

बता दें दिल्‍ली में तीन बार तक कांग्रेस पार्टी की सरकार रही। लगातार 15 साल तक दिल्‍ली में कांग्रेस सरकार रही लेकिन महज शीला दीक्षित ने मुख्‍यमंत्री की जिम्‍मेदारी संभाली।

दिल्‍ली को किस पार्टी ने सबसे अधिक सीएम?

अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी की 11 साल तक दिल्‍ली की सत्‍ता संभाली लेकिन आप ने केवल दो सीएम दिल्‍ली को दिए। जिसमें अरविंद केजरीवाल और आतिशी का नाम शामिल है। वहीं महज 5 साल तक दिल्‍ली की सत्‍ता संभालने वाली भाजपा ने सर्वाधिक तीन सीएम दिल्‍ली को दिए हैं।

1993 में बनीं थी भाजपा की सरकार

गौरतलब है कि दिल्‍ली में पहले अंतरिम विधानसभा की व्‍यवस्‍था थी लेकिन 1956 में इसे भंग कर दिया और 37 वर्षों बाद 1991 में संविधान में 69 वां संसोधन हुआ जिसके बाद दिल्‍ली को पूर्ण संविधान बनाया गया और पहली बार दिल्‍ली में 1993 में भाजपा ने विधानभा चुनाव में जीत हासिल और दिल्‍ली में भाजपा की बहुमत की सरकार बनी।

भाजपा ने दिए दिल्‍ली को ये तीन सीएम

भाजपा ने मदन लाल खुराना को मुख्‍यमंत्री की कुर्सी सौंपी इसके बाद मदन लाल खुराना ने सीएम की कुर्सी संभाली। 1996 में खुराना को पद छोड़ना पड़ा तो उनकी जगह साहिब सिंह वर्मा को मुख्‍यमंत्री बनाया गया। तीन साल से कुछ कम समय तक वर्मा सीएम बने रहे लेकिन भाजपा ने सबको चौंकाते हुए सुषमा स्‍वराज को दिल्‍ली का मुख्‍यमंत्री बना दिया। स्‍वराज ने महज 52 दिन तक सीएम की कुर्सी संभाली।

इस लिंक को क्लिक कर चेक करें दिल्‍ली सीएम की लिस्‍ट

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+