"जब 55 सीटें आ रही तो हमारे", Exit poll के नतीजों के बाद AAP प्रमुख केजरीवाल ने BJP पर लगाया बड़ा आरोप

Delhi Elections 2025: दिल्‍ली विधानसभा चुनाव के लिए मतदान 5 फरवरी को संपन होने के बाद तमाम एजे‍ंसियों ने एग्जिट पोल रिजल्‍ट जारी किए हैं। इनमें से ज्‍यादातर ने भारतीय जनता पार्टी की जीत की भविष्‍यवाणी की है और आम आदमी पार्टी को महज चंद सीटों पर जीत का अनुमान लगाया है।

एग्जिट पोल के नतीजों के 24 घंटे बाद आम आदमी पार्टी के मुखिया और दिल्‍ली के पूर्व मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इस पर चुप्‍पी तोड़ी है। केजरीवाल ने भारतीय जनता पार्टी पर तंज कसते हुए सोशल मीडिया प्‍लेटफार्म एक्‍स पर एक पोस्‍ट शेयर भी शेयर की है।

Delhi Elections 2025

अरविंद केजरीवाल ने कहा कुछ एजेंससियां दिखा रही है कि गाली-गालौच करने वाली राजनीतिक पार्टी दिल्‍ली में 55 सीट जीत रही है। उन्‍होंने कहा जाहिर तौर पर फर्जी सर्वे करवाया गया है ताकि ये माहौल बनाकर आप के नेताओं को तोड़ा जा सके। लेकिन गाली-गलौच करने वालों हमार एक भी आदमी नहीं टूटेगा।

आप प्रमुख ने कहा पिछले दो घंटे मे आम आदमी पार्टी के 16 चुनावी उम्‍मीदवारों के पास फोन आ चुका है कि"आप" छोड़ के उनकी पार्टी में आ जाओ, मंत्री बना देंगे और हरेक को 15-15 करोड़ देंगे।

केरजरीवाल बोले- 55 से ज़्यादा सीटें आ रहीं हैं तो...

केजरीाल ने कहाअगर इनकी पार्टी की 55 से ज़्यादा सीटें आ रहीं हैं तो हमारे उम्मीदवारों को फोन करने की जरूरत क्‍या है। केजरीवाल ने दोहराया जाहिर तौर पर ये फर्जी सर्वे है। जो इसलिए किए गए हैं कि माहौल बनाकर आप के कुछ उम्‍मीदवारों को तोड़ा जा सके पर गाली गलौज वालों, हमारा एक भी आदमी नहीं टूटेगा।

आतिशी बोलीं- एक्ज़िट पोल एक साज़िश हैं

वहीं दिल्‍ली की मौजूदा सीएम और कालकाजी सीट से आम आदमी पार्टी की उम्‍मीदवार आतिशी ने भी ऐसा ही आरोप लगाते हुए एक पोस्‍ट शेयर की है। जिसमें उन्‍होंने लिखा अगर गाली गलौज पार्टी की 50 से ज़्यादा सीटें आ रही हैं, तो यह हमारे प्रत्याशियों को संपर्क कर के तोड़ने की कोशिश क्यों कर रहे हैं? यह दिखा रहा है कि एक्ज़िट पोल एक साज़िश हैं आम आदमी पार्टी के विधायक तोड़ने की!

https://x.com/AtishiAAP/status/1887528281043329324?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1887528281043329324%7Ctwgr%5E8fe866af4da5b245629f31c0ec0560f57e834bdc%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.abplive.com%2Fstates%2Fdelhi-ncr%2Farvind-kejriwal-reaction-on-delhi-exit-polls-2025-targets-bjp-2878824

मैं मर जाऊंगा, कट जाऊंगा लेकिन कभी...

आप नेता मुकेश अहलावात ने भी एक पोस्‍ट शेयर की उसमें उन्‍होंने लिखा "मैं मर जाऊंगा, कट जाऊंगा लेकिन कभी अरविंद केजरीवाल का साथ नहीं छोडूगा। उन्‍होंने बताया कि मुझे इस नंबर से फोन आया और उसने कहा उनकी सरकार बन रही है, मेरे साथ आ जा जाओ मंत्र बना देंगे और 15 करोड़ भी देंगे...

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+