दिल्ली चुनाव से पहले केजरीवाल के किए ये नए वादे, धोबी समुदाय और बच्चों की शिक्षा को लेकर किया बड़ा ऐलान
Delhi Elections 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव में हर वर्ग और हर समुदाय के वोटरों को साधने के लिए राजनीतिक दलों ने फ्री स्कीमों और वादों की झड़ी लगा दी है। भाजपा ने मंगलवार को दूसरा संकल्प पत्र जारी कर नए वादे किए तो इसके तुरंत बाद अब आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल ने नए वादों का ऐलान कर दिया है।
मंगलवार को आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने प्रेस कान्फ्रेंस की और आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कई नई घोषणाएं की। जिसमें केजरीवाल ने धोबी समाज के लिए एक विशेष कल्याण बोर्ड का गठन करने का वादा शामिल है।

आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने कहा धोबी समाज के लोग अपनी समस्याओं के समाधान के लिए नेताओं के सामने गुहार लगाते हैं उनके लिए कोई ऐसा प्लेफार्म नहीं है जहांवो अपनी समस्याओं का बता सके और जहां पर सुनवाई हो सके। इसलिए दिल्ली में इस बार हमारी सरकार बनने के बाद धोबी समाज के उत्थान के लिए एक धोबी कल्याण बोर्ड का गठन करेगी। ये बोर्ड धोबी समाज के लोगों के सामाजिक और आर्थिक विकास के लिए काम करेगा। इसके साथ यहां पर धोबी समाज के लोग अपनी समस्याएं बता सकेंगे और अपने सुझाव भी दे सकेंगे।
इसके साथ ही धोबी समाज से जुड़े मुद्दों को हल करने के लिए नीति बनाई जाएगी। धोबी समाज के लिए कई कल्यााकारी योजनाएं शुरू करने का भी केजरीवाल ने वादा किया है। केजरीवाल ने कहा धोबी कल्याण बोर्ड के जरिए समाज के लोगों को हर सुविधाएं मिलेंगी और उनके जीवन स्तर में सुधार होगा।
प्रेस करने के लिए जगह
केजरीवाल ने कहा हमारी सरकार कालोनियों में प्रेस करने धड़े यानी प्रेस करने वाली जगह है उसे नियमित किया जाएगा और लाइसेंस प्रकिया दोबारा शुरू करेगी।
बिजली पानी के बिल पर छूट
इसके अलावा केजरीवाल ने वादा किया कि धोबी समाज के लोगों से बिजली, पानी का जार्चा कामर्शियल नहीं, बल्कि घरेलू चार्ज लिया जाएगा।
बच्चों को स्कॉलरशिप
धोबी समुदाय के बच्चों के लिए अच्छी शिक्षा और स्कॉलरशिप का इंतजाम किया जाएगा और युवाओं के लिए स्किल ट्रेनिंग दी जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications