BJP के चुनावी वादों पर बौखलाई AAP, केजरीवाल बोले- " भाजपा घोषणा पत्र दिल्ली और देश के लिए खतरनाक"
Delhi Election 2025: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के चुनावी घोषणा पत्र ने आम आदमी पार्टी की नींद उड़ा दी है। मंगलवार को दिल्ली चुनाव के लिए भाजपा ने अपना दूसरा संकल्प जारी किया है। जिसके बाद आम आदमी पार्टी (आप) प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने भाजपा के चुनावी घोषणा पत्र को दिल्ली और उसके निवासियों के लिए खतरा बता डाला है।
अरविंद केजरीवाल ने दावा किया कि दिल्ली में मुफ्त शिक्षा सेवाओं और बिजली में कटौती करने की भाजपा की योजना है। जिससे दिल्ली के नागरिकों का जीवन अस्त-व्यस्त हो जाएगा। केजरीवाल ने कहा भाजपा के इरादों के कारण सरकारी स्कूलों में मुफ्त शिक्षा बंद हो सकती है, ऐसा कदम जो शहर की गरीब आबादी को काफी प्रभावित कर सकता है।

बता दें आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल का ये बयान मंगलवार को लोकसभा सांसद अनुराग ठाकुर द्वारा जारी किए भाजपा के दूसरे चुनावी संकल्प पत्र के बाद आया है। जिसमें विभिन्न सामुदायिक वर्गों की जरूरतों को पूरा करने के लिए कई वादे किए हैं।
भाजपा ने किए ये नए चुनावी वादे
- भाजपा ने अपने संकल्प में वादा किया कि दिल्ली में सरकार बनने के बाद दिल्ली के सरकारी शिक्षण संस्थानों में जरूरतमंद छात्रों को KG से PG तक मुफ्त शिक्षा मिलेगी।
- ऑटो-रिक्शा चालकों तथा घरेलू कामगारों के लिए कल्याण बोर्ड स्थापित करने का वादा किया है, जिसमें जीवन बीमा कवरेज भी शामिल है।
- इसके अलावा मोदी की गारंटी के तहत दिल्ली के युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए 15,000 रुपये की एकमुश्त वित्तीय सहायता देंगे और दो बार की यात्रा और आवेदन शुल्क की प्रतिपूर्ति करने का वादा किया है।
- इसके अलावा भाजपा ने आम आदमी पार्टी के शासन के दौरान कथित भ्रष्टाचार की जांच के लिए एक विशेष जांच दल (एसआईटी) गठित करने की कसम खाई है।
केजरीवाल ने दी चेतावनी
केजरीवाल ने चेतावनी दी कि अगर भाजपा की नीतियों को लागू किया गया तो उनकी सरकार द्वारा शुरू की गई मुफ्त शिक्षा, चिकित्सा सेवाएं और बिजली की व्यवस्था रुक सकती है। उन्होंने गर्व से कहा उनके नेतृत्व में 18 लाख वंचित बच्चों को बिना किसी खर्च के गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिली। उन्होंने शिक्षा क्षेत्र में आप की उपलब्धियों और भाजपा द्वारा प्रस्तावित बदलावों के बीच स्पष्ट अंतर पर जोर दिया, जो इन उपलब्धियों को उलट सकते हैं।
#WATCH | Delhi | Launching BJP's 'Sankalp Patra' for Delhi Assembly polls, BJP MP Anurag Thakur says," We will provide to the youth of Delhi one-time financial assistance of Rs 15,000 for preparation of competitive examinations and reimburse two-time travel and application fees.… pic.twitter.com/muyCpF8SJ7
— ANI (@ANI) January 21, 2025
दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025
दिल्ली में 5 फरवरी को होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव प्रमुख राजनीतिक दलों के लिए एक युद्ध का मैदान बन गए हैं, जिसमें 70 विधानसभा सीटों के लिए 699 उम्मीदवार मैदान में हैं। 10 फरवरी को चुनाव परिणाम घोषित होंगे।
गौरतलब है कि कांग्रेस पार्टी ने लगातार 15 वर्षों तक दिल्ली में सत्ता संभाली, लेकिन पिछले दो विधानसभा चुनावों में उसे करारी हार का सामना करना पड़ा और वह कोई भी सीट हासिल करने में विफल रही। दूसरी ओर, AAP ने 2015 और 2020 के चुनावों में लगातार जीत हासिल कर सत्ता पर बनी रहीं जबकि भाजपा केवल पिछले दाे चुनाव में चंद सीटों पर ही जीत हासिल कर सकी।












Click it and Unblock the Notifications