Delhi Election 2025: IIT बाबा ने दिल्ली चुनाव को लेकर दिया बड़ा बयान, बताया किसे बनना चाहिए मुख्यमंत्री?
IIT Baba on Delhi Chunav: दिल्ली विधानसभा चुनावों की गर्मी के बीच, महाकुंभ में वायरल हुए IIT बाबा का बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बाबा ने अपनी लाइव चैट में नुपुर शर्मा को दिल्ली के मुख्यमंत्री पद के लिए सबसे उपयुक्त उम्मीदवार बताया। उन्होंने नुपुर शर्मा की जमकर तारीफ की और कहा कि वह सत्य और धर्म का प्रतीक हैं।
IIT बाबा ने कहा, "अगर नारी शक्ति दिल्ली की मुख्यमंत्री बनेगी, तो यह राज्य और देश के लिए बेहतर होगा। नुपुर शर्मा एक साहसी और सत्य के रास्ते पर चलने वाली महिला हैं।" उन्होंने आगे कहा कि नुपुर धर्म के प्रति समर्पित हैं और देशहित के लिए एक मजबूत नेतृत्व दे सकती हैं।

किरण बेदी से बेहतर हैं नुपुर शर्मा
IIT बाबा ने BJP द्वारा पहले किरण बेदी को मुख्यमंत्री पद के लिए उतारने का जिक्र करते हुए कहा कि नुपुर शर्मा, किरण बेदी से भी बेहतर विकल्प हैं। उनके मुताबिक, नुपुर में वह ताकत और संकल्प है जो दिल्ली जैसे शहर को बेहतर तरीके से संभाल सकती हैं। हालांकि, बाबा ने यह भी स्पष्ट किया कि यह उनकी व्यक्तिगत राय है।
ये भी पढ़ें: IIT Bombay: महाकुंभ में छाए IITian बाबा, जिस कॉलेज से उन्होंने की है पढ़ाई, वहां मिलता है करोड़ों का प्लेसमेंट
महाकुंभ में चर्चा का केंद्र बने IIT बाबा
IIT बाबा, जिनका असली नाम अभय सिंह है, संगम नगरी प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में खासा लोकप्रिय हो गए हैं। बाबा का दावा है कि उन्होंने आईआईटी मुंबई से पढ़ाई की और एयरोस्पेस इंजीनियरिंग में करियर शुरू किया। हालांकि, बाद में उन्होंने नौकरी छोड़कर आध्यात्मिक जीवन अपनाया और संन्यासी बन गए।
नुपुर शर्मा का विवाद और बाबा की राय
नुपुर शर्मा, जो एक समय BJP की प्रमुख नेता थीं, पैगंबर पर विवादित टिप्पणी के बाद चर्चा में आई थीं। इस घटना के बाद उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया गया था। बावजूद इसके, IIT बाबा ने उन्हें अपनी पहली पसंद बताया और कहा कि वह सत्य के साथ खड़ी रहने वाली नेता हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा बयान
IIT बाबा का यह बयान सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है। लोग इसे लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कुछ लोग बाबा की राय का समर्थन कर रहे हैं, तो कुछ इसे चुनावी माहौल में एक नई बहस की शुरुआत बता रहे हैं।
बाबा के इस बयान ने न केवल चुनावी चर्चाओं को नया मोड़ दिया है, बल्कि नुपुर शर्मा को लेकर नई बहस भी छेड़ दी है। देखना होगा कि इस बयान का चुनावी समीकरणों पर क्या असर पड़ता है।
ये भी पढ़ें: IITian Baba: महाकुंभ के फेमस 'आईआईटीएन बाबा' जूना अखाड़े से निष्कासित? अभय सिंह ने बताई सच्चाई!












Click it and Unblock the Notifications