IIT Bombay: महाकुंभ में छाए IITian बाबा, जिस कॉलेज से उन्होंने की है पढ़ाई, वहां मिलता है करोड़ों का प्लेसमेंट
IITian Baba IIT Bombay: इन दिनों प्रयागराज कुंभ में एक खास बाबा की चर्चा जोरों पर है, जिन्हें लोग IITian बाबा कह रहे हैं। यह बाबा साधु के वेश में हैं लेकिन उनका दावा है कि वे कभी देश के प्रतिष्ठित संस्थान IIT बॉम्बे में एयरोस्पेस इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर चुके हैं। बाबा ने अपना नाम अभय सिंह बताया है और उनका यह दावा सुनकर लोग हैरान भी हैं और उत्सुक भी।
अब महाकुंभ के फेमस IITian बाबा के कॉलेज टाइम की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। IITian बाबा के लाइम लाइट में आने के बाद लोग उनके कॉलेज और वहां से जुड़ी अन्य डिटेल्स के बारे में जानने के लिए उत्सुक हैं। लोगों को IIT बॉम्बे के प्लेसमेंट और पैकेज को लेकर भी काफी उत्सुख्ता है।

सोशल मीडिया पर IITian बाबा का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वे अपने शिक्षा और IIT में बिताए समय के बारे में बात कर रहे हैं। उनकी कहानी ने लोगों को यह जानने के लिए प्रेरित किया है कि IIT बॉम्बे में दाखिला कैसे मिलता है, वहां की पढ़ाई कैसी होती है, और एयरोस्पेस इंजीनियरिंग की क्या खासियत है इसके बारे में जानना चाहते हैं। आइए, इन सवालों के जवाब जानने की कोशिश करते हैं...
ये भी पढ़ें: Mahakumbh 2025: महाकुंभ में चौंकाने वाले युवा संत, खूबसूरत साध्वी के बाद 'IIT बाबा'! जो सबकुछ छोड़ बने सन्यासी
IIT बॉम्बे में एडमिशन कैसे होता है?
इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT) बॉम्बे देश के टॉप इंजीनियरिंग कॉलेजों में से एक है। यहां एडमिशन के लिए छात्रों को जेईई एडवांस्ड परीक्षा में बहुत अच्छी रैंक लानी होती है। 2023-24 में, जेईई एडवांस्ड के टॉप 1000 रैंक वाले 246 छात्रों ने आईआईटी बॉम्बे को चुना। 2022-23 में, जेईई एडवांस्ड के टॉप 10 छात्रों ने भी आईआईटी बॉम्बे में एडमिशन लिया था।
एयरोस्पेस इंजीनियरिंग का कटऑफ
IIT बॉम्बे में कंप्यूटर साइंस और इंजीनियरिंग का कटऑफ सबसे ज्यादा रहता है, लेकिन एयरोस्पेस इंजीनियरिंग भी एक लोकप्रिय ब्रांच है।
- 2023 में, एयरोस्पेस इंजीनियरिंग के लिए क्लोजिंग रैंक 2694 थी।
- 2024 में, यह रैंक और बेहतर होकर 2394 हो गई।
एयरोस्पेस इंजीनियरिंग के कोर्स और फीस
IIT बॉम्बे में एयरोस्पेस इंजीनियरिंग के दो कोर्स उपलब्ध हैं:
चार साल का बीटेक प्रोग्राम (IIT Bombay 4 Year BTech Plan)
फीस: ₹11,10,000 (₹8 लाख ट्यूशन फीस + ₹2.94 लाख हॉस्टल फीस)
पांच साल का डुअल डिग्री प्रोग्राम (बीटेक + एमटेक) (IIT Bombay 5 year BTech+MTech Plan)
फीस: ₹10,00,000
IIT Bombay: प्लेसमेंट और सैलरी
2024 में, एयरोस्पेस इंजीनियरिंग से एमटेक करने वाले छात्रों की औसतन सैलरी ₹23.50 लाख थी। सबसे ज्यादा पैकेज ₹1.68 करोड़ का दिया गया।
IITian बाबा की कहानी
महाकुंभ में चर्चा में आए इस बाबा का कहना है कि उन्होंने IIT बॉम्बे से एयरोस्पेस इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है। बाबा का वीडियो वायरल होने के बाद लोग उनकी अनोखी कहानी और शिक्षा की चर्चा कर रहे हैं। IIT बॉम्बे से पढ़ाई करने के बाद बाबा का संत बनने का फैसला लोगों के लिए दिलचस्प विषय बन गया है।
ये भी पढ़ें: Google भी मना रहा महाकुंभ का जश्न, Mahakumbh सर्च करते ही दिखेगा यह अद्भुत नजारा












Click it and Unblock the Notifications