दिल्ली चुनाव परिणाम: 48 सीटों का दावा करने वाले मनोज तिवारी ने 7 सीटें मिलने पर क्या कहा?

दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव के एग्जिट पोल के बाद भाजपा को 48 सीटों का दावा करने वाले दिल्ली भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी ने हार स्वीकार ली है। मनोज तिवारी ने ट्वीट कर अरविंद केजरीवाल को बधाई दी है। साथ ही पार्टी कार्यकर्ताओं को उनके कठिन परिश्रम के लिए साधुवाद देते हुए कहा कि दिल्ली की जनता का जनादेश सिर माथे पे।

Recommended Video

    Delhi election 2020: दिल्ली चुनाव हारने के बाद Manoj Tiwari ने कहा ये |वनइंडिया हिंदी
    मनोज तिवारी ने क्या कहा?

    मनोज तिवारी ने क्या कहा?

    मनोज तिवारी ने कहा, 'हम अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सके, हम इसका आंकलन करेंगे। जब परिणाम हमारी उम्मीदों के अनुसार नहीं होते हैं तो हम निराश हो जाते हैं, लेकिन मैं अपने कार्यकर्ताओं से कहना चाहूंगा कि वे निराश न हों... 2015 की तुलना में हमारे जीतने का प्रतिशत बढ़ा है।' मनोज तिवारी ने दिल्ली का जनादेश स्वीकारते हुए अरविंद केजरीवाल को बधाई देते हुए कहा क‍ि उम्मीद है कि वह दिल्ली की जनता की उम्मीदों पर खरा उतरेंगे।

    प्रदेश अध्यक्ष होने के नाते हार की जिम्मेदारी मेरी: मनोज तिवारी

    प्रदेश अध्यक्ष होने के नाते हार की जिम्मेदारी मेरी: मनोज तिवारी

    मनोज तिवारी ने कहा, 'हम लोग अपनी पूरी तन्मयता से सांसदों के रूप में और जिस-जिस रूप में काम कर सकते हैं उस तरह करेंगे। हम चाहते हैं कि अब दिल्ली में ब्लेम गेम कम हो और काम ज्यादा हो। चुनाव में हुई हार के बाद इस्तीफे के सवाल पर मनोज तिवारी ने कहा, 'मैं प्रदेश अध्यक्ष हूं तो हार की जिम्मेदारी मेरी है, हम इसकी पूरी समीक्षा करेंगे।'

    'हम नफरत की राजनीति नहीं करते'

    'हम नफरत की राजनीति नहीं करते'

    मनोज तिवारी ने कहा, 'हम नफरत की राजनीति नहीं करते हैं, हम 'सबका साथ सबका विकास' की राजनीति करते हैं। चुनावों के दौरान बहुत सी बातें होती हैं, लेकिन हम कभी नहीं चाहते थे कि सड़कों को 60 दिनों तक अवरुद्ध (रोका) किया जाए। हमने इसका पहले भी विरोध किया था और आज भी उसका विरोध कर रहे हैं।

    मनोज तिवारी ने भाजपा को 48 सीट का किया था दावा

    मनोज तिवारी ने भाजपा को 48 सीट का किया था दावा

    8 फरवरी को मनोज तिवारी ने ट्वीट किया था, ''मेरे इस ट्वीट को संभाल कर रखना... ये सभी एग्जिट पोल फेल हो जाएंगे... बीजेपी 48 सीट लेकर आएगी और सरकार बनाएगी... कृप्या ईवीएम को दोष देने का अभी से बहाना न बनाएं''। मनोज तिवारी के इस ट्वीट को लेकर सोशल मीडिया यूजर्स उन्हें ट्रोल कर रहे हैं।

    तीसरी बार दिल्ली के मुख्यमंत्री बनेंगे केजरीवाल

    तीसरी बार दिल्ली के मुख्यमंत्री बनेंगे केजरीवाल

    दिल्ली विधानसभा चुनाव में एक बार फिर से सत्ताधारी आम आदमी पार्टी की वापसी हुई है। अरविंद केजरीवाल की अगुवाई में 'आप' 63 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। भाजपा 7 सीटों पर सिमट गई है। वहीं, कांग्रेस का खाता भी नहीं खुला है। अभी तक के रुझानों से साफ है कि अरविंद केजरीवाल लगातार तीसरी बार दिल्ली के मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+