दिल्ली चुनाव परिणाम: जेपी नड्डा ने केजरीवाल को दी बधाई, कहा- रचनात्मक विपक्ष की भूमिका निभाएगी भाजपा

दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल को दिल्ली विधानसभा चुनाव में एक बार फिर जीत पर बधाई दी है। जेपी नड्डा ने ट्वीट करते हुए कहा कि भाजपा इस जनादेश को स्वीकारते हुए रचनात्मक विपक्ष की भूमिका निभाएगी और प्रदेश के विकास से जुड़े हर मुद्दे को प्रमुखता से उठाएगी। इस विश्वास के साथ की आम आदमी पार्टी की सरकार दिल्ली का विकास करेगी।

delhi election results 2020 jp nadda says bjp accepts mandate given by people of Delhi

भाजपा कार्यकर्ताओं का अभिनंदन और साधुवाद

जेपी नड्डा ने भाजपा कार्यकर्ताओं को भी धन्यवाद दिया है। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं ने इस चुनाव में अथक परिश्रम किया और दिन रात चुनाव में लगे रहे है। सभी कार्यकर्ताओं का ह्रदय से अभिनंदन और साधुवाद। वहीं, द‍िल्‍ली भाजपा अध्‍यक्ष मनोज तिवारी ने कहा, 'हम लोग अपनी पूरी तन्मयता से सांसदों के रूप में और जिस-जिस रूप में काम कर सकते हैं उस तरह करेंगे। हम चाहते हैं कि अब दिल्ली में ब्लेम गेम कम हो और काम ज्यादा हो। चुनाव में हुई हार के बाद इस्तीफे के सवाल पर मनोज तिवारी ने कहा, 'मैं प्रदेश अध्यक्ष हूं तो हार की जिम्मेदारी मेरी है, हम इसकी पूरी समीक्षा करेंगे।'

दिल्ली में एक बार फिर केजरीवाल का परचम

Recommended Video

    Delhi election 2020: दिल्ली चुनाव हारने के बाद Manoj Tiwari ने कहा ये |वनइंडिया हिंदी

    दिल्ली विधानसभा चुनाव में एक बार फिर से सत्ताधारी पार्टी आप की वापसी हुई है। अरविंद केजरीवाल की अगुवाई में आम आदमी पार्टी 62 से अधिक सीटों पर बढ़त बनाए हुए है और भाजपा सिर्फ 8 सीटों पर अटकी हुई है। अभी तक के रुझानों से साफ है कि अरविंद केजरीवाल लगातार तीसरी बार दिल्ली के मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+