Delhi New CM Race: केजरीवाल के 'शीशमहल' में नहीं रहेंगे BJP के CM, जानिए इस बंगले का क्या होगा?
Delhi New CM Race: दिल्ली में बीजेपी 27 सालों के बाद सत्ता में वापसी की है। साथ ही पिछले 11 साल से दिल्ली की सत्त्ता में रही आम आदमी पार्टी को शिकस्त देते हुए महज 22 सीटों पर समेट दी है। बीजेपी के राष्ट्रीय नेतृत्व के साथ-साथ प्रदेश नेतृत्व ने नए सरकार के गठन को लेकर मंथन शुरू कर दिया है।
इसी बीच दिल्ली चुनाव में जीत का 'X' फैक्टर रहा 'शीशमहल' को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। इस खबर के बाद फिर एक बार 'शीशमहल' को लेकर चर्चा तेज हो गई है।
'शीशमहल' में नहीं इस जगह रहेंगे नए सीएम
बीजेपी अभी तक सीएम के नाम पर मंथन कर ही रही है इसी बीच खबर सामने आई है कि बीजेपी की ओर से चुने गए सीएम दिल्ली के मुख्यमंत्री के लिए आवंटिट आवास जिसे बीजेपी 'शीशमहल' कहती है उस में नहीं रहेंगे। सीएम किसी अन्य आवास में रहेंगे। दरअसल, बीजेपी इस आवास के निर्माण में भ्रष्टाचार का आरोप लगा रही है। इस पूरे चुनाव के दौरान बीजेपी ने इसको लेकर बड़े स्तर पर कैंपेन भी चलाया था।

शीशमहल में दुबई का शेख ही रह सकता है- प्रवेश वर्मा
बीजेपी के सीएम के शीशमहल में रहने के सवाल पर बीजेपी नेता और प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि, बीजेपी का सीएम शीशमहल में नहीं रहेगा। वहीं सीएम के दावेदार माने जा रहे और नई दिल्ली सीट पर अरविंद केजरीवाल को हराने वाले प्रवेश वर्मा ने भी कहा कि, बीजेपी से जो भी सीएम होगा उसे शीशमहल में नहीं रहना चाहिए ।
उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि, शीशमहल में दुबई का शेख ही रह सकता है, सीएम के लिए इतने बड़े महल की जरुरत नहीं है। वहीं बीजेपी शीशमहल को सरकारी गेस्ट हाउस बना सकती है।
शपथ समारोह में दिखेगा NDA का शक्तिप्रदर्शन
एक तरफ सीएम के नामों पर मंथन जारी है दूसरी तरह बीजेपी ने शपथ समारोह की तैयारी शुरू कर दी है। इसी बीच शपथ ग्रहण को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। खबर के मुताबिक बीजेपी शपथ ग्रहण को भव्य बनाना चाहती है। BJP शपथ ग्रहण समारोह के जरिए NDA का शक्तिप्रदर्शन करना चाहती है। इसको लेकर तैयारी भी शुरू हो चुकी है।
खबर के मुताबिक शपथ समारोह में पीएम मोदी(PM Modi), गृह मंत्री अमित शाह (Amit shah) के साथ TDP प्रमुख और आध्रप्रदेश के सीएम चंद्रबाबू नायडू, बिहार के सीएम नीतीश कुमार, केंद्रीय मंत्री और LJP(R) प्रमुख चिराग पासवान, HAM प्रमुख जीतमराम मांझी समेत NDA के सभी बड़े नेता शामिल होंगे।












Click it and Unblock the Notifications