Delhi Election Result 2025: केजरीवाल को सपोर्ट करने पहुंचा 'बेबी मफलर मैन', AAP से पुराना नाता
Delhi Election Result 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए आज 8 फरवरी को सुबह से ही वोटों की गिनती जारी है। रुझानों में बीजेपी लगातार बढ़त बनाए हुए हैं। आम आदमी पार्टी इस 10 साल बाद सत्ता से बाहर होती हुई नजर आ रही है। खुद AAP प्रमुख अरविंद केजरीवाल को नई दिल्ली विधानसभा सीट पर कड़ी टक्कर मिल रही है।
इसी बीच एक नन्हा AAP समर्थक तेजी से वायरल हो रहा है। बच्चा अरविंद केजरीवाल की तरह मूंछ, टोपी, चश्मा और मुफलर पहने नजर आ रहा है। लोग उन्हें प्यार से 'मिनी केजरीवाल' कह रहे हैं। गिनती सेंटर के बाहर ये बच्चा आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। लोग मिनी केजरीवाल के साथ तस्वीरें खींचा रहे हैं।

AAP ने दिया 'बेबी मफलर मैन' का नाम
मिली केजरीवाल का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोग इसपर मजेदान कमेंट भी कर रहे हैं। केजरीवाल की तरह मूंछ, टोपी, चश्मा और मुफलर पहने इस बच्चे का नाम अव्यान तोमर है। वो अपने पिता के साथ यहां आए हुए हैं। उनके पिता ने बताया कि वो हर चुनाव के परिणाम वाले दिन अपने बच्चे को केजरीवाल के लूक में लेकर आते हैं।
मीडिया से बात करते हुए अव्यान तोमर के पिता राहुल तोमर कहते हैं, 'हम हमेशा नतीजे वाले दिन यहां आते हैं, पार्टी ने उन्हें 'बेबी मफलर मैन' का नाम भी दिया है'।
बच्चे के पिता जम कर हुए ट्रोल
जूनियर केजरीवाल का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोग इस बच्चे के वीडियो पर तरह-तरह के कमेंट करते नजर आ रहे हैं।सोशल मीडियो पर कुछ लोग बच्चे और उनके पिता की तारीफ कर रहे हैं वहीं कुछ लोग उनके पिता को ट्रोल कर रहे हैं।ट्रोल कर रहे लोगों का कहना कि, बच्चे का इस्तेमाल राजनीती के लिए नहीं करनी चाहिए।
लोगों ने बच्चे को सलाह देते हुए कहा कि, आभी तो ठीक है लेकिन आगे जाकर केजरीवाल की तरह नहीं बनना। वहीं कई लोगों ने बच्चे के पिता को जम कर ट्रोल कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications