Delhi Election: वोटिंग को लेकर दिल्ली मेट्रो-डीटीसी बस सेवाओं में बड़ा बदलाव, बदली टाइमिंग, पढ़िए अपडेट
Metro-Bus Timing on Delhi Election: दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए मतदान बुधवार, 5 फरवरी को होने हैं। चुनाव को लेकर तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। वोटिंग डे को लेकर कई सवाल दिल्ली के निवासियों के मन में हैं। उन्हीं सवालों में से एक है दिल्ली मेट्रो की टाइमिंग को लेकर।
दिल्ली विधानसभा चुनाव के मद्देनजर दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) और दिल्ली परिवहन निगम (DTC) ने यात्रियों की सुविधा के लिए विशेष इंतजाम किए हैं। चुनाव के दिन, यानी 5 फरवरी को, दिल्ली मेट्रो की सेवाएं सुबह जल्दी शुरू होंगी।

दिल्ली मेट्रो की सेवा होगी जल्दी शुरू
DMRC ने घोषणा की है कि चुनाव के दिन यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए मेट्रो सेवा सुबह 4 बजे से शुरू की जाएगी। सुबह 6 बजे तक मेट्रो ट्रेनें हर 30 मिनट के अंतराल पर चलेंगी। इसके बाद, सामान्य समय के अनुसार मेट्रो का संचालन जारी रहेगा।
ये भी पढ़ें: Delhi Chuanv 2025: फिर आएगी AAP या खत्म होगा BJP का वनवास, ये 10 सीटें तय करेंगी दिल्ली में किसकी सरकार?
DTC की बसें भी चलेंगी अतिरिक्त रूटों पर
DTC ने भी मतदान केंद्रों तक पहुंचने में लोगों की मदद के लिए 35 विशेष रूटों पर अतिरिक्त बसें चलाने का फैसला किया है। ये बसें भी सुबह 4 बजे से शुरू हो जाएंगी, ताकि मतदाता और चुनावी कर्मचारी आसानी से अपने गंतव्य तक पहुंच सकें।
चुनाव आयोग और दिल्ली सरकार का यह प्रयास है कि सभी मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग बिना किसी परेशानी के कर सकें। मतदाताओं को सलाह दी जाती है कि वे समय पर अपने मतदान केंद्र पहुंचें और लोकतंत्र के इस पर्व में भाग लें।
दिल्ली विधानसभा चुनाव (Delhi Assembly Election)
दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए 5 फरवरी को मतदान होना है। वोटिंग सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक होगी। मतदान केंद्रों पर कतार में लगे मतदाताओं को एक अतिरिक्त घंटा दिया जाएगा।
13,766 मतदान केंद्रों पर 1.56 करोड़ से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। मतदान समाप्त होने के बाद, 8 फरवरी, 2025 को मतों की गिनती होगी। सुचारू मतदान सुनिश्चित करने के लिए, अतिरिक्त पुलिस बल और वरिष्ठ नागरिकों और विकलांग लोगों के लिए विशेष व्यवस्था सहित कई तरह के सुरक्षा उपाय किए जाएंगे।
ये भी पढ़ें: Delhi Election: दिल्ली में वोटिंग कल, कितने बजे शुरू होगा मतदान, कब तक खुले होंगे पोलिंग बूथ? जानिए डिटेल












Click it and Unblock the Notifications