Delhi Election 2025: दिल्ली में भाजपा जीती तो क्या आप बनेंगे सीएम? प्रवेश वर्मा ने दिया चौंकाने वाला जवाब
Delhi Assembly Elections 2025: दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों के लिए आज 5 फरवरी को मतदान हो रहा है। इस बार के चुनाव मे आम आदमी पार्टी का भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है। इस बार के चुनाव में नई दिल्ली विधानसभा सीट पर हो रहे चुनाव पर सबकी निगाहें टिकी हुई हैं।
इसकी वजह है कि इस सीट पर केजरीवाल को मुकाबला भाजपा के प्रवेश वर्मा और कांग्रेस के संदीप दीक्षित से है। दोनों ही दिल्ली ही पूर्व मुख्यमंत्री के बेटे हैं। दिल्ली में चल रही वोटिंग के बीच नई दिल्ली विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार प्रवेश वर्मा ने सीएम पद को लेकर बड़ा बयान दिया है।

नई दिल्ली सीट तय करती है दिल्ली का सीएम
पहले बता दें नई दिल्ली सीट ही दिल्ली का मुख्यमंत्री तय करती है। इस सीट पर जिस भी पार्टी का उम्मीदवार अब तक जीतता आया है, वो मुख्यमंत्री बनता आया है। इसके अनुसार अगर भाजपा उम्मीदवार प्रवेश वर्मा केजरीवाल को हरा कर इस सीट से चुनाव जीतते हैं तो उनका मुख्यमंत्री बनने की संभावना सबसे अधिक है।
प्रवेश वर्मा बोले- दिल्ली में भाजपा की सरकार बनने जा रही
नई दिल्ली सीट से भाजपा उम्मीदवार प्रवेश वर्मा ने वोटर्स से वोट डालने की अपील करते हुए कहा कि मैं पहली बार वोट देने वाले वोटर्स,महिलाओं और बुजुर्गो समेत सभी वोटर्स से अपील करता हूं कि वे अपने घरों से निकले और अपने मतदान अवश्य करें। उन्होंने कहा 8 फरवरी को आप नेता ईवीएम पर सवाल उठाएगे क्योंकि उस दिन दिल्ली में भाजपा की सरकार बनने जा रही है।
दिल्ली में भाजपा जीतती है तो क्या आप बनेंगे सीएम?
प्रवेश वर्मा आज जब वोट डालने पहुंचे तो उनसे पत्रकारों ने पूछा कि अगर आप चुनाव जीतने हैं तो क्या आप ही मुख्यमंत्री की कुर्सी संभालेंगे। इस प्रश्न का जवाब देते हुए प्रवेश वर्मा ने कहा ये तय है कि दिल्ली में भाजपा की सरकार बनने जा रही है लेकिन मैं जीतने के बाद सीएम बनूंगा या नहीं इसका जवाब मैं नहीं दे सकता।
केजरीवाल की जमामत तक जब्त हो जाएगी
प्रवेश वर्मा ने कहा दिल्ली में सभी लोग भाजपा को वोट दे रहे है 8 फरवरी को दिल्ली में कमल खिलेगा और अरविंद केजरीवाल इस बार अपनी जमानत खो देंगे। वहीं चुनाव प्रचार के दौरान प्रवेश वर्मा ने आरोप लगाया था कि 11 साल से दिल्ली में आप सरकार केवल झूठे सपने दिखाती रही, केवल जनता को धोखा दिया, कोई काम नहीं किया।












Click it and Unblock the Notifications