Delhi Chunav Result 2025 से पहले आया चौंकाने वाला Survey, दिल्ली CM पद पर पहली पसंद कौन?
Delhi Chunav Result 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में 8 फरवरी को EVM के कैद 699 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला होगा। मतगणना सुबह 8 बजे से शुरू होगी। नौ बजे तक रुझान आने शुरू हो जाएंगे और दोपहर तक हार-जीत की स्थिति साफ हो पाएगी।
दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के लिए आज 5 फरवरी को सभी 70 सीटों पर 60.54 प्रतिशत मतदान हुआ है। अब सबकी नजरें एग्जिट पोल व 8 फरवरी 2025 को आने वाले दिल्ली चुनाव परिणाम पर टिकी हैं। क्या इस बार भी मतदाता राजनीतिक विश्लेषकों को हैरान करेंगे या फिर एग्जिट पोल की भविष्यवाणियां सही साबित होंगी?
Delhi Election Result 2025: दिल्ली मुख्यमंत्री पद पर अरविंद केजरीवाल पहली पसंद
दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में मतदान समाप्ति के बाद विभिन्न एजेंसियों के एग्जिट पोल नतीजे आएंगे। दिल्ली एग्जिट पोल से पहले एक सर्वे का चौंकाने वाला परिणाम सामने आया है। सर्वे के अनुसार, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल अब भी जनता की पहली पसंद बने हुए हैं, लेकिन उनकी लोकप्रियता में गिरावट देखी गई है।
यह भी पढ़ें- Delhi Election 2025: दिल्ली में भाजपा जीती तो क्या आप बनेंगे सीएम? प्रवेश वर्मा ने दिया चौंकाने वाला जवाब

दिल्ली चुनाव 2025 को लेकर सी वोटर के ताजा सर्वे के मुताबिक, साल 2020 के चुनावों के मुकाबले साल 2025 के चुनाव में AAP की स्थिति उतनी मजबूत नहीं दिख रही। साल 2020 में जहां दिल्ली के 70% मतदाता अरविंद केजरीवाल को मुख्यमंत्री के रूप में देखना चाहते थे, वहीं साल 2025 के दिल्ली चुनाव सर्वे में यह आंकड़ा घटकर 46% तक आ गया है।
आजतक की खबर के अनुसार दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में सी वोटर के सर्वे में चौंकाने वाली बात यह सामने आई कि दिल्ली सीएम पद पर बीजेपी के मनोज तिवारी को 15% लोग अपनी पहली पसंद मान रहे हैं। उधर, दिल्ली में आम आदमी पार्टी के मौजूदा सरकार में आतिशी मार्लेना मुख्यमंत्री हैं और दिल्ली चुनाव 2025 में बीजेपी जीतने पर राजौरी गार्डन से भाजपा उम्मीदवार मनजिंदर सिंह सिरसा को सीएम की दौड़ में सबसे आगे माना जा रहा है।
Delhi Election ECI Result: दिल्ली की जनता ने बदला अपना मूड?
एक फरवरी को केंद्रीय बजट आया। उसके बाद दो फरवरी को सी-वोटर के इस सर्वे के नतीजे। ये नतीजे बताते हैं कि दिल्ली में सत्ता विरोधी लहर पहले की तुलना में तेज हुई है। साल 2020 में जहां केवल 27% लोग AAP सरकार से नाराज थे। वहीं, साल 2025 में यह आंकड़ा 44% तक पहुंच गया है। हालांकि, अब भी 49% लोग सरकार से संतुष्ट हैं, लेकिन यह संतोषजनक स्थिति नहीं कही जा सकती।
दूसरा महत्वपूर्ण फैक्टर यह है कि जब मतदाताओं से पूछा गया कि वे किस पार्टी की जीत की उम्मीद कर रहे हैं, तो AAP को 42% और बीजेपी को 37% का समर्थन मिला। यह अंतर बहुत कम है, जो बताता है कि मुकाबला कांटे का रहेगा और अंतिम परिणाम अप्रत्याशित हो सकता है।
Delhi Election 2025 Result BJP: क्या बीजेपी कर सकती है बड़ा उलटफेर?
अगर एग्जिट पोल गलत साबित हुए और बीजेपी ने अप्रत्याशित प्रदर्शन किया, तो यह राष्ट्रीय राजनीति के लिए एक बड़ा संदेश होगा। आम आदमी पार्टी के लिए यह चुनाव आसान नहीं था, और अरविंद केजरीवाल को कई मुश्किल मुद्दों का सामना करना पड़ा, जिनमें भ्रष्टाचार के आरोप, बजट से जुड़ी चिंताएं और बीजेपी का आक्रामक प्रचार अभियान शामिल हैं।
अब सबकी निगाहें 8 फरवरी पर टिकी हैं। क्या दिल्ली के मतदाता फिर से राजनीतिक विश्लेषकों को गलत साबित करेंगे? या फिर एग्जिट पोल की भविष्यवाणी सटीक बैठेगी? इंतजार अब केवल नतीजों का है।












Click it and Unblock the Notifications