दिल्‍ली चुनाव 2025: मतदान से पहले मुस्लिम वोटरों में दुविधा, आप-कांग्रेस या AIMIM में किसे देंगे वोट?

Delhi Election 2025 Muslim Voters: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 का प्रचार थम चुका है। अब कोई भी प्रत्‍याशी सार्वजनिक चुनावी रैली-सभाएं नहीं कर सकता। घर-घर दस्‍तक देकर वोट मांगे जाएंगे। 5 फरवरी को मतदान होना है, लेकिन दिल्‍ली के मुस्लिम मतदाता अभी भी कथित तौर पर यह तय नहीं कर पाए हैं कि वे अपना वोट किसे दें? भाजपा को हराना उनकी प्राथमिकता तो है, लेकिन विकल्प को लेकर एकराय नहीं बन पा रही।

यह भी पढ़ें- Delhi Election 2025: दिल्‍ली चुनाव में वोटिंग से पहले सामने आया हार-जीत का नया अनुमान, AAP-BJP को कितनी सीटें?

Delhi Election 2025 Muslim Voters

भाजपा को हराने के लिए आप को समर्थन?

मीडिया से बातचीत में कुछ मतदाताओं का मानना है कि अगर भाजपा को हराना है तो आम आदमी पार्टी (AAP) को वोट देना सबसे सही रहेगा। उनका तर्क है कि दिल्ली में केवल अरविंद केजरीवाल की पार्टी ही भाजपा को टक्कर देने की स्थिति में है और कांग्रेस के कमजोर संगठन के कारण उसके जीतने की संभावना कम है।

कांग्रेस को समर्थन, क्योंकि राहुल गांधी ने उठाई अल्पसंख्यकों की आवाज

वहीं, एक वर्ग ऐसा भी है जो मानता है कि कांग्रेस ही सही विकल्प है, क्योंकि पार्टी के नेता राहुल गांधी लगातार अल्पसंख्यकों और वंचित तबकों के मुद्दे उठाते रहे हैं। 2020 के दिल्ली दंगों के दौरान AAP के रवैये से नाखुश कई मुस्लिम मतदाता कांग्रेस की ओर झुकाव रखते हैं।

AIMIM का भी बढ़ रहा प्रभाव

दिलली चुनाव 2205 में असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM भी एक विकल्प के रूप में उभर रही है। कुछ मतदाता मानते हैं कि AIMIM सीधे मुस्लिम समुदाय से जुड़े मुद्दों पर बात करती है और उनकी समस्याओं को मुखर होकर उठाती है।

दिल्‍ली के मुस्लिम मतदाताओं में उलझन बरकरार

23 वर्षीय आईटी प्रोफेशनल मुरतजा नय्यर कहते हैं, "दिल कहता है कांग्रेस को वोट दूं, लेकिन दिमाग कहता है कि वोट बंटने से भाजपा को फायदा होगा।" यही दुविधा कई अन्य मतदाताओं में भी देखी जा रही है।

कुल मिलाकर, दिल्ली के मुस्लिम मतदाता अभी भी तय नहीं कर पाए हैं कि वे झाड़ू, हाथ या पतंग में से किसे चुनें। चुनाव के नतीजे इस बात पर निर्भर करेंगे कि आखिरी वक्त में वोटिंग के दौरान समुदाय किस रणनीति को अपनाता है।

यह भी पढ़ें- Delhi Election 2025: इन 8 MLA की वजह से AAP को कितना नुकसान, BJP को कौनसी सीटों पर फायदा?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+