Delhi Election 2025: इन 8 MLA की वजह से AAP को कितना नुकसान, BJP को कौनसी सीटों पर फायदा?
Delhi Election 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में आम आदमी पार्टी को उसी के आठ विधायकों ने तगड़ा झटका दिया है। आठों विधायकों आप का साथ छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया। दिल्ली चुनाव में मतदान से महज चार दिन पहले एक फरवरी को आप विधायकों के भाजपा ज्वाइन करने से दिल्ली चुनाव का सियासी समीकरण बदल गए हैं।
दिल्ली चुनाव 2025 में सभी 70 सीटों पर पांच फरवरी को मतदान और आठ फरवरी को मतगणना है। इस बार टिकट कटने से नाराज आप विधायकों के इस्तीफों से AAP को दिल्ली चुनाव में ये आठ विधायक अब आम आदमी पार्टी के लिए वोट कटवा साबित होंगे। जबकि भाजपा को इनकी सीटों पर लाभ मिल सकता है।
यह भी पढ़ें- Delhi Election 2025: दिल्ली चुनाव में AAP छोड़ने वाले 8 MLA ज्वाइन की BJP, जानें इनसाइड स्टोरी

AAP से इस्तीफा देकर BJP में जान वाले MLA
पालन विधानसभा चुनाव 2025: भावना गौड़
आम आदमी पार्टी की महिला नेता भावना गौड़ साल 2015 व 2020 में पालम सीट पर जीत दर्ज कर चुकी हैं। आप ने दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में भावना का टिकट काटकर जोगिंदर सोलंकी को दिया है, जिनका मुकाबला भाजपा के कुलदीप सोलंकी और कांग्रेस के मांगे राम सोलंकी से है।
त्रिलोकपुरी विधानसभा चुनाव 2025: रोहित महरौलिया
आम आदमी पार्टी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में त्रिलोकपुरी सीट से मौजूदा विधायक रोहित कुमार महरौलिया का टिकट काटकर अंजना परचा को दिया है। अंजना का मुकाबला भाजपा के रविकांत उज्जैन व कांग्रेस के अमरदीप से है।
मादीपुर विधानसभा चुनाव 2025: गिरीश सोनी
दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में आप आदमी पार्टी ने तीन बार के विधायक गिरीश सोनी का टिकट काटकर राखी बिरला को दिया है। इससे नाराज सोनी भी भाजपा में चले गए। बिरला का मुकाबला भाजपा के कैलाश गंगवाल व कांग्रेस के जय प्रकाश पंवार से होना है।
कस्तूरबा नगर विधानसभा चुनाव 2025: मदन लाल
इस बार कस्तूरबा नगर सीट पर आम आदमी पार्टी ने 3 बार के एमएलए का टिकट काटने का जोखिम उठाया है। मदनलाल की जगह रमेश पहलवान को उतारा है। इनका मुकाबला भाजपा के नीरज बासोया व कांग्रेस के अभिषेक दत्त से है।
जनकपुरी विधानसभा चुनाव 2025: राजेश ऋषि
दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में आम आदमी पार्टी ने जनकपुरी सीट से साल 2015 व 2020 में आप विधायक रहे राजेश ऋषि का टिकट काट दिया। उनकी जगह प्रवीण कुमार को उतारा है, जिनका मुकाबला भाजपा के आशीष सूद व कांग्रेस की हरबानी कौर से है।
बिजवासन विधानसभा चुनाव 2025: भूपिंदर सिंह जून
आम आदमी पार्टी से छोड़कर भाजपा में जाने वाले विधायकों में भूपिंदर सिंह जून भी शामिल हैं। दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में आप ने भूपिंदर का टिकट का दिया। अब सुरेंद्र भारद्वाज पर दांव लगाया है। इनका मुकाबला भाजपा के कैलाश गहलोत व कांग्रेस के देविंदर सेहरावत से होगा।
महरौली विधानसभा चुनाव 2025: नरेश यादव
दिल्ली विधानसभा चुनाव 2205 में आप ने महरौली से दो बार के विधायक नरेश यादव का भी टिकट काट दिया। उनकी जगह महेंद्र चौधरी को उतारा है। जिनका मुकाबला भाजपा के गजेंद्र यादव और कांग्रेस उम्मीदवार पुष्पा सिंह से है।
आदर्श नगर विधानसभा चुनाव 2025: पवन शर्मा
दिल्ली विधानसभा चुनाव 205 में आम आदमी पार्टी ने आदर्श नगर से दो बार के विधायक पवन कुमार शर्मा का टिकट काटकर मुकेश कुमार गोयल को दे दिया। गोयल का मुकाबला राजकुमार भाटिया और कांग्रेस के शिवांग सिंघल से है।
दिल्ली चुनाव में भाजपा के लिए संभावित लाभ
संगठनात्मक मजबूती: इन विधायकों के भाजपा में शामिल होने से पार्टी की संगठनात्मक संरचना मजबूत होगी, जिससे चुनावी रणनीति को और प्रभावी बनाया जा सकेगा।
जनाधार में वृद्धि: इन विधायकों के साथ आने से भाजपा को उनके समर्थकों का समर्थन मिल सकता है, जिससे पार्टी का जनाधार बढ़ेगा।
प्रचार में बढ़त: इन विधायकों के अनुभव और स्थानीय प्रभाव का उपयोग करके भाजपा अपने प्रचार अभियान को और प्रभावी बना सकती है।
दिल्ली चुनाव में AAP के लिए संभावित नुकसान
छवि पर असर: विधायकों के इस्तीफे से पार्टी की छवि को नुकसान पहुंच सकता है, जिससे मतदाताओं के बीच विश्वास में कमी आ सकती है।
आंतरिक असंतोष: इन इस्तीफों से पार्टी के भीतर असंतोष और विभाजन की स्थिति उत्पन्न हो सकती है, जो चुनावी तैयारियों को प्रभावित कर सकती है।
चुनावी रणनीति पर प्रभाव: महत्वपूर्ण नेताओं के पार्टी छोड़ने से AAP की चुनावी रणनीति कमजोर हो सकती है, जिससे चुनावी प्रदर्शन पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है।
-
Akhilesh Yadav Critiques Pooja Pal's 'Dhurandhar' Comment as BJP Responds to SP's History -
Gold Rate Today: सोने में भारी गिरावट, रिकॉर्ड हाई से 50,000 सस्ती! अब आपके शहर में ये है 22k और 18K कीमत -
PM Modi Meeting: 'Lockdown की अफवाहों पर लगाम', PM की मुख्यमंत्रियों संग ढाई घंटे चली बैठक, दिए 8 मैसेज-List -
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List -
KBC वाली तहसीलदार गिरफ्तार, कहां और कैसे किया 2.5 करोड़ का घोटाला? अब खाएंगी जेल की हवा -
Lockdown का PM मोदी ने क्या सच में ऐलान किया? संकट में भारत? फिर से घरों में कैद होना होगा?- Fact Check -
साथ की पढ़ाई, साथ बने SDM अब नहीं मिट पा रही 15 किलोमीटर की दूरी! शादी के बाद ऐसा क्या हुआ कि बिखर गया रिश्ता? -
Kal Ka Mausam: Delhi-Noida में कल तेज बारिश? 20 राज्यों में 48 घंटे आंधी-तूफान, कहां ओलावृष्टि का IMD अलर्ट? -
27 की उम्र में सांसद, अब बालेन सरकार में कानून मंत्री, कौन हैं सोबिता गौतम, क्यों हुईं वायरल?












Click it and Unblock the Notifications