Arvind Kejriwal का दिल्‍ली वोटिंग के दिन बड़ा दावा - दिल्‍ली में चौथी बार बनने जा रही AAP की सरकार

Delhi Election 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी (आप) के मुखिया और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल अपने पूरे परिवार के साथ वोट डाला। केजरीवाल पोलिंग बूथ पर अपने माता-पिता को व्‍हील चेयर पर बैठाकर लेकर पहुंचे थे।

वोट डालने के बाद दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने नागरिकों से दिल से अपील की। ​​उन्होंने लोगों से दिल्‍ली में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, मोहल्ला क्लीनिक और अस्पतालों सहित कुशल स्वास्थ्य सुविधाओं और दिल्ली में समग्र विकास के पक्ष में वोट करने का आग्रह किया।

Arvind Kejriwal

अरविंद केजरीवाल ने पत्रकारों ने सवाल पूछा क्‍या दिल्‍ली में चौथी बार आम आदमी पार्टी सरकार बनने जा रही है? इस सवाल पर कान्‍फीडेंट होकर अरविंद केजरीवाल ने कहा "जाहिर है, जनता काम करने वालों को वोट देगी।"

AAP कितनी सीटें जीत रही?

इसके साथ ही आम आदमी पार्टी के ट्रैक रिकॉर्ड पर भरोसा जताते हुए दिल्ली की प्रगति में AAP के योगदान का बखान किया। याद रहे केजरीवाल दिल्‍ली की 70 में से 55 सीटों पर आप को जीत मिलने का दावा कर चुके हैं। केजरीवाल पहले कह चुके हैं कि दिल्‍ली में 55 सीटों पर आम आदमी पार्टी की जीत पक्‍की है।

वहीं पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने भी AAP के लिए जनता के समर्थन पर भरोसा जताया। उन्‍होंने कहा "दिल्ली के लोग बहुत समझदार हैं। वे गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं करेंगे। मुझे पूरा भरोसा है कि दिल्ली के लोग सही फैसला लेंगे।"

बता दें 2013 में अरविंद केजरीवाल ने आम आदमी पार्टी की स्‍थापना की थी तब से लेकर अब लगातार तीन बार उनकी पार्टी जीत हासिल कर चुकी है। पिछले चुनावों में भाजपा और कांग्रेस को बुरी तरह हरा कर AAP ने भारी बहुमत हासिल किया। भाजपा कुछ ही सीटों पर सिमट गई और कांग्रेस कोई भी सीट हासिल करने में असमर्थ रही। आम आदमी पार्टी इस बार के भी दिल्‍ली चुनाव में जीत को लेकर कान्‍फीडेंट है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+