दिल्ली चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने से चूक गईं CM आतिशी, वजह बेहद हैरान करने वाली
Delhi Election 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 का बिगुल बज चुका है। दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों के लिए 5 फरवरी को वोटिंग होगी और 10 फरवरी को मतगणना होगी। अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी दिल्ली की सत्ता में वापसी कर हैट्रिक लगाने के लिए पूरा जोर लगा रही है। इस बार के चुनाव में केजरीवाल की AAP ने दिल्ली की अधिकांश सीटों पर अपने मौजूदा विधायकों पर विश्वास जताते हुए उन्हें ही चुनाव मैदान में उतारा है।
दिल्ली की मौजूदा मुख्यमंत्री आतिशी को आम आदमी पार्टी ने दिल्ली की कालकाजी सीट से फिर उम्मीदवार बनाया है। इस सीट से सोमवार को सीएम आतिशी को नामांकन दाखिल करना था लेकिन नामांकन दाखिल करने से चूक गई। नामांकन दाखिल करने में उसने ये चूक क्यों इसकी वजह जानकर आप भी हैरान हो जाएंगे।

मुख्यमंत्री आतिशी सोमवार को अपना नामांकन दाखिल करने आम आदमी पार्टी के मनीष सिसोदिया समेत अन्य दिग्गज नेताओं कार्यकर्ताओं के हुजूम साथ जिला मजिस्ट्रेट के ऑफिस पहुंची थीं लेकिन वो नामांकन नहीं दाखिल कर सकी।
नामांकन दाखिल क्यों नहीं कर पाईं आतिशी?
सीएम आतिशी दिल्ली जिला मजिस्ट्रेट कार्यालय दोपहर 3 बजे के बाद पहुंची। जबकि नामांकन दाखिल करने की समय सीमा 3 बजे तक ही थी जिसे उन्होंने मिस कर दिया।
सीएम आतिशी से कैसे हो गई इतनी बड़ी चूक?
दरअसल, दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी नामांकन से पहले अपने कालकाजी निर्वाचान सीट पर रोड शो किया। इसके बाद वो दुर्गा देवी के मंदिर में आर्शीवाद लेने पहुंची। नामांकन से पहले गुरुद्वारा मत्था टेकने के लिए भी वो गईं। इतना ही नहीं नामांकन के लिए जाने से पहले मुख्यमंत्री आतिशी पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल के साथ मतदाता सूची में कथित हेराफेरी की शिकायत लेकर चुनाव आयुक्त कार्यालय भी पहुंची। इस सब वजहों से नामांकन दाखिल करने की दोपहर 3 बजे की की समय सीमा मिस कर दी।
आतिशी ने आज दाखिल किया नामांकन
हालांकि आतिशी ने आज मंगलवार को अपना नामांकन पर्चा दाखिल कर दिया है। याद रहे दिल्ली चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख 17 जनवरी है और नाम वापस लेने की आखिरी तारीख 20 जनवरी है।












Click it and Unblock the Notifications