Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

दिल्‍ली चुनाव: BJP नेता भुवन तंवर ने कैंट सीट से भरा नामांकन, बांसुरी ने दिल्‍ली की आजादी के लिए मांगा वोट

Delhi Election 2025: दिल्‍ली विधानसभा चुनाव के में जीत हासिल करने के लिए राजनीतिक पार्टियां जमकर प्रचार कर रही हैं। दिल्‍ली के चुनावी दंगल में उतरे सभी पार्टी के उम्‍मीदवारों के नामांकन करने की आज आखिरी तारीख है। नामांकन के अंतिम दिन भाजपा के उम्‍मीदवार भुवन तंवर ने जिला म‍िजिस्‍ट्रेट कार्यालय पहुंच कर नामांकन पर्चा दाखिल किया।

भुवन तंवर को भाजपा ने दिल्‍ली कैंट विधानसभा सीट से उम्‍मीदवार बनाई है। शुक्रवार को भुवन तंवर ने नामांकन से पहले अपने क्षेत्र में भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं के संग अपनी रैली निकालकर शक्ति प्रदर्शन किया।

Delhi Election 2025

भुवन तंवर का दिल्‍ली कैंट सीट पर किससे है मुकाबला?

बता दें दिल्‍ली कैंट सीट राजधानी की हॉट सीटों में एक है। इस सीट पर भाजपा उम्‍मीदवार भुवन तंवर का मुकाबला आम आदमी पार्टी के वीरेंद्र सिंह कादयान और कांग्रेस के प्रदीप कुमार उपमन्यु से होगा। पिछले विधानसभा चुनाव में आप उम्मीदवार वीरेंद्र सिंह कादियान ने इस सीट से जीत हासिल की थी। आम आदमी पार्टी ने इस बार के चुनाव में अपने मौजूदा विधायक पर दांव लगाया है।

बांसुरी ने भुवन तंवर के लिए कैंट वोटर्स से मांगा वोट

भुवन तंवर जब नामांकन करने जिला मजिस्‍ट्रेट कार्यालय पहुंचे तब उनके साथ भाजपा की दिग्गज सांसद बांसुरी स्‍वराज भी थी। स्‍वर्गीय सुषमा स्‍वराज की बेटी सांसद बेटी बांसुरी स्‍वराज ने इस मौके पर दिल्‍ली कैंट की जनता से वोट की अपील की और साथ ही मौजूदा आम आदमी पार्टी सरकार पर जमकर हमला बोला।

दिल्‍ली की आजादी का दिन 5 फरवरी

बांसुरी स्‍वराज ने कहा 5 फरवरी का दिन दिल्‍ली की आजादी का दिन हैं। दिल्‍ली लोगों के लिए ये आजाी गंदे पानी, कूड़े के ढेर से मुक्ति का दिन है। आम आदमी पार्टी की सरकार से दिल्‍ली की मुक्ति का दिन है। इसके साथ ही उन्‍होंने कैंट के वोर्टस से भुवन तवर के लिए वोटा मांगा और वादा किया कि भाजपा की जीत के बाद मैं और भुवन तंवर कैंट क्षेत्र की सभी समस्‍याओं को दूर करेंगे और क्षेत्र की कायाकल्‍प कर देंगे।

नामांकन के बाद क्‍या बोले भुवन तंवर

दिल्ली कैंट से बीजेपी उम्मीदवार भुवन तंवर ने नामांकन पर्चा दाखिल करने के बाद कहा "मुझ पर भरोसा जताने के लिए मैं बीजेपी आलाकमान को धन्यवाद देना चाहता हूं। इसके सााि ही बांसुरी स्‍वराज के समर्थन का धन्‍यवाद देते हुए दावा किया कि वो दिल्ली कैंट विधानसभा सीट जीतेंगे।

दिल्‍ली कैंट सीट

  • एक लाख 10 हजार आबादी
  • दिल्ली के साउथ वेस्ट की सीट है
  • 2020 में दिल्ली कैंट में कुल 49.17 फीसदी वोट पड़े थे

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+