Delhi Election: केजरीवाल से आतिशी तक, AAP के इन 4 दिग्गज नेताओं को भाजपा के ये उम्मीदवार देंगे चुनौती?
Delhi Election 2025: दिल्ली विधानसभा चुनावों के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अपनी 29 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में पूर्व सांसदों के साथ दूसरी पार्टी से आए नेताओं को तरजीह तो दी गई है। लिस्ट में कुछ हाई प्रोफाइल सीटों के भी नाम शामिल है। जैसे नई दिल्ली सीट, कालकाजी सीट, जंगपुरा और पटपड़गंज सीट।
भाजपा ने 29 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी करके आगामी दिल्ली विधानसभा चुनावों में कुछ हाई-प्रोफाइल मुकाबलों के लिए मंच तैयार कर दिया है। भाजपा ने अपनी पहली लिस्ट में आठ दलबदलु नेताओं को भी टिकट दिया है। दिसमें से चार कांग्रेस और आम आदमी पार्टी से हैं।

AAP के इन 4 दिग्गज नेताओं के खिलाफ भाजपा ने किसे उतारा मैदान में?
🔴 1. नई दिल्ली विधानसभा सीट: अरविंद केजरीवाल VS प्रवेश वर्मा
भाजपा ने अपने पूर्व पश्चिमी दिल्ली के सांसद प्रवेश वर्मा को नई दिल्ली निर्वाचन क्षेत्र से आप सुप्रीमो और पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ खड़ा किया है। इस सीट पर कांग्रेस ने शीला दीक्षित के बेटे संदीप दीक्षित को टिकट दिया है।
🔴 2. कालकाजी विधानसभा सीट: आतिशी VS रमेश बिधूड़ी
भाजपा ने दक्षिण दिल्ली के पूर्व सांसद रमेश बिधूड़ी को कालकाजी से मुख्यमंत्री आतिशी के खिलाफ मैदान में उतारा है, जिससे इन सीटों पर हाई-वोल्टेज, त्रिकोणीय लड़ाई की स्थिति बन गई है। कांग्रेस ने कालकाजी अलका लांबा को टिकट दिया है।
🔴 3. पटपड़गंज विधानसभा सीट: अवध ओझा VS रविंद्र सिंह नेगी
भाजपा ने पटपड़गंज से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार और चर्चित यूपीएसी टीचर अवध ओझा के खिलाफ रविंद्र सिंह नेगी को टिकट दिया है। 2020 के विधानसभा चुनावों में नेगी ने मनीष सिसोदिया को कड़ी टक्कर दी थी। मनीष सिसोदिया सिर्फ तीन हजार वोटों से ही जीत पाए थे।
🔴 4. जंगपुरा विधानसभा सीट: मनीष सिसोदिया VS सरदार तरविंदर सिंह मारवाह
भाजपा ने जंगपुरा विधानसभा सीट से आप नेता और दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के खिलाफ सरदार तरविंदर सिंह मारवाह को टिकट दिया है। तरविंदर सिंह मारवाह जंगपुरा सीट से तीन बार विधायक रह चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications