Delhi Election: 'केजरीवाल की गारंटी' VS भाजपा का 'संकल्प पत्र', दिल्ली की जनता के लिए किसने कितने किए वादे?
Delhi Election 2025 Manifesto: दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों पर एक ही चरण में 05 फरवरी को मतदान हैं। नतीजे 8 फरवरी को जारी किए जाएंगे। दिल्ली में इस बार आम आदमी पार्टी (AAP) और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के बीच कांटे की टक्कर है। कांग्रेस दिल्ली चुनाव में बैकफुट पर नजर आ रही है। भाजपा और आप ने अब दिल्ली चुनाव के लिए अपना घोषणापत्र जारी कर दिया है।
भाजपा ने अपने घोषणापत्र को 'संकल्प पत्र' कहती है। वहीं आप ने अपने घोषणापत्र को 'केजरीवाल की गारंटी' का नाम दिया है। दोनों ही पार्टियों ने दिल्ली की जनता के लिए कई बड़े वादें किए हैं। महिलाओं को लेकर भाजपा और आप के वादे लगभग एक जैसे हैं।

स्वास्थ्य को लेकर भी आप और भाजपा ने लगभग एक जैसी ही घोषणा की है। दोनों ही पार्टियों ने बिजली, पानी मुफ्त देने की बात की है। ऐसे में आइए जानें आप या भाजपा...किसे चुनावी वादें ज्यादा दमदार हैं?
AAP Manifesto 2025: आम आदमी पार्टी का घोषणापत्र
- 1. महिला सम्मान के तहत 18 साल से ज्यादा उम्र की महिलाओं को प्रतिमाह 2100 रुपये देने का वादा
- 2. पुजारियों और ग्रंथियों को 18 हजार रुपये प्रतिमाह देने का वादा
- 3. इलाज के लिए संजीवनी योजना का वादा
- 4. दिल्ली में पढ़ने वाले छात्रों को फ्री बस यात्रा का वादा, मेट्रो फ्री करने के लिए केंद्र को लिखा पत्र
- 5. सीवर को अगले पांच में साफ करने का वादा
- 6. पानी का बिजली बिल माफ करने का वादा, दिल्ली में आप सरकार अभी 20 हजार लीटर मुफ्त पानी देती है
- 7. 60 साल से ज्यादा उम्र के सभी लोगों का संजीवनी स्कीम के तहत मुफ्त इलाज का वादा
- 8. दिल्ली के ऑटो चालकों के लिए 10 लाख का बीमा
- 9. दिल्ली के ऑटो चालकों के लिए एक लाख रुपये की मदद का वादा
- 10. दिल्ली के किराएदारों को भी मुफ्त बिजली मुहैया कराने का वादा, अभी 200 यूनिट फ्री बिजली दी जा रही है
- 11.भीमराव अंबेडकर सम्मान के तहत दलित छात्रों को विदेश में पढ़ने पर सारा खर्च उठाने का वादा
BJP Manifesto 2025: भारतीय जनता पार्टी का घोषणापत्र
- 1. महिला सम्मान के तहत हर महिला को 2500 रुपये प्रतिमाह
- 2. दिल्ली में आयुष्मान योजना लागू करने का वादा, आयुष्मान योजना में 5 लाख रुपये के तहत मुफ्त इलाज का प्रावधान है।
- 3. बुजुर्गों का पेंशन 2000 रुपये प्रतिमाह से बढ़ाकर 2500 रुपये प्रतिमाह किए जाएंगे।
- 4. विधवा महिलाओं का पेंशन 2500 से बढ़ाकर 3000 रुपये किए जाएंगे।
- 5. आने वाले 5 साल के भीतर यमुना को साफ करने का वादा
- 6. कच्ची कॉलोनियों को खरीद-बिक्री की अनुमति दी जाएगी
- 7. गर्भवती महिलाओं को 21,000 रुपये की मदद, 6 पोषण किट देने का भी वादा
- 8. हिलाओं को 6 महीने का मैटेरनिटी लीव की भी व्यवस्था की जाएगी।
- 9. 13000 सील दुकानों को दोबारा खोलने का वादा
- 10. दिल्ली में 50 हजार सरकारी नौकरी देने का वादा किया है।
- 11. दिल्ली में 20 लाख स्वरोजगार देने का भी वादा किया गया है।
- 12. दिल्ली में 13000 बसों को ई बस में कन्वर्ट किया जाएगा। दिल्ली को 100 प्रतिशत ई बस सेवा देने का प्रबंध
- 13. टेक्सटाइल वर्कर्स को वित्तीय लाभ देने का वादा।












Click it and Unblock the Notifications