Delhi Election 2025: AAP ,BJP और कांग्रेस ने क्या-क्या किए हैं फ्री वादे? जानिए डिटेल
Delhi Election 2025: दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 में इस बार आम आदमी पार्टी, भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है। दिल्ली के वोटर्स को साधने के लिए तीनों ही पार्टियों ने अपने चुनावी घोषणा पत्र में मुफ्ती स्कीमों का ऐलान किया है। आम आदमी पार्टी ने सबसे पहले दिल्ली की जनता के लिए कई बड़े ऐलान किए। इसके बाद भाजपा और कांग्रेस भी इस होड़ में शामिल हो गई।
भाजपा, कांग्रेस और आप तीनों ही पार्टियों का जो मेनिफेस्टो आया है उसमें तीनों ही पार्टियों ने कई मुफ्त योजनाओं का ऐलान किया है। तीनों ही दलों ने फ्री योजनाओं की झड़ी लगाते हुए ऐलान किया है अगर दिल्ली में उनकी सरकार बनती है तो वो अपने सारे चुनावी वादे पूरा करेगी। तो आइए जानते हैं आप, भाजपा और कांग्रेस के पिटारे में दिल्लवासियों के लिए क्या मुफ्त वादे हैं?

भाजपा के चुनावी वादा
भाजपा ने अपने घोषणा पत्र में महिला, बुजुर्ग समेत सभी वर्गों से फ्री चुनावी वादे किए हैं।
महिला समृद्धि योजना: महिलाओं को हर महीने 2500 रुपये की आर्थिक सहायता देने का वादा किया है। मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र में भाजपा सरकार लाडली बहना योजना के नाम से योजना चला रही है।
मुख्यमंत्री मातृत्व सुरक्षा योजना: इस योजना के तहत दिल्ली की गर्भवती महिलाओं को 2100 रुपये की सहायता की जाएगी।
सस्ता सिलेंडर: गरीब वर्ग के अंतर्गत आने वाले परिवारों को 500 रुपये में एलपीजी सिलेंडर और होली और दीवाली पर एक-एक फ्री सिलेंडर देने का वादा भाजपा ने किया है।
दिल्ली में जारी रहेगी सभी कल्याण योजनाएं : भाजपा ने वादा किया है कि अगल उनकी सरकार बनती है तो दिल्ली में पहले से संचालित की जा रही कल्याण योजनाएं जारी रखी जाएगी।
बुजुर्गों के लिए पेंशन स्कीम : 60 से 70 वर्ष तक की आयु के वरिष्ठ नागारिकों की पेंशन 2 हजार रुपये से बढ़ाकर 2500 रुपये कर दी जाएगी।
आर्थिक सहायता: दिल्ली के वरिष्ठ नागरिकों, दिव्यांगो, विधवाओं और निराश्रितों के लिए 2500 रुपये से 3 हजार रुपये तक दिया जाएगा।
आम आदमी पार्टी के चुनावी वादे
आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल जो अपनी फ्री योजनाओं के बलबूते पिछली तीन बार से चुनाव जीतते आए हैं उन्होंने इस बार भी कई फ्री चुनावी वादे किए हैं।
मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना: महिलाओं को हर महीने 2100 रुपये हर महीने आर्थिक मदद करने का वादा। पहले 1000 देने का वादा किया था।
संजीवनी योजना: बुजुर्गो के लिए इस योजना के तहत 60 साल और उससे अधिक आयु के बुजुर्गों का फ्री इलाल। इसमें सरकार और प्राइवेट दोनों अस्पताल में इलाज करवाने की सुविधा शामिल है।
पुजारियों और ग्रंथियों को मासिक वेतन: मंदिर के पुजारियों और गुरुद्वारे के ग्रंथियों को 18 हजार रुपये हर महीने सम्मान राशि के तौर पर दी जाएगी।
ऑटो चालकों के लिए पांच गारंटी: जिसमें बेटियों की शादी के लिए 1 लाख और ऑटो चालकों को 10 लाख रुपये की जीवन बीमा।
दिल्ली के किराएदारों को फ्री बिजली-पानी: केजरीवाल ने दिल्ली के किरायेदारों को फ्री पानी और बिजली देने का वादा किया है।
यमुना किनारे छठ पर्व घाट: छठ पर्वपूर्वांचल के वोटरों को साधने के लिए केजरीवाल ने दिल्ली में छठ पर्व को महाकुंभ जैसे मनाने का वादा किया है। जिसमें यमुदान किनारे एक जगह छठ पर्व के लिए आवंटित कर दी जाएगी और उस जगह का नाम दिवंगत मशहूर लोक गायिका शारदा सिन्हा के नाम पर रखा जाएगा।
कांग्रेस द्वारा किए चुनावी वादे
युवा उड़ान योजना: बेरोजगार युवकों को 8500 रुपये हर महीने देने का वादा।
एक साल के लिए अप्रेंटिसशिप उपलब्ध करवाने का वादा किया है।
सस्ता सिलेंडर 500 रुपये में एलपीजी सिलेंडर
मुफ्त राशन किट देने का वादा किया है।
फ्री बिजली: 300 यूनिट तक फ्री बिजली देने का वादा किया।












Click it and Unblock the Notifications