Delhi Election 2025: दिल्‍ली चुनाव में AAP छोड़ने वाले 8 MLA ज्‍वाइन की BJP, जानें इनसाइड स्‍टोरी

AAP MLA In BJP in Delhi Elections 2025: दिल्‍ली विधानसभा चुनाव 2025 में मतदान से आम आदमी पार्टी (Aam aadmi Party) छोड़ने वाले 8 MLA विधायकों ने भाजपा ज्‍वाइन कर ली है। आठों विधायकों ने 31 जनवरी 2025 को आप की प्राथमिक सदस्यता और विधायक पद से इस्तीफा दे दिया था। शनिवार शाम को दिल्‍ली भाजपा कार्यालय में आप विधायकों के अलावा अन्‍य कई नेता व कार्यकर्ता भी भाजपा में शामिल हुए हैं।

AAP MLA In BJP

आप से इस्तीफा देकर बीजेपी ज्‍वाइन करने वाले विधायक

1. पवन शर्मा आदर्श नगर से दो बार विधायक
2. भावना गौड़ पालम से आप की विधायक
3. बी.एस. जून बिजवासन से विधायक
4. मदन लाल कस्तूरबा नगर से तीन बार के विधायक
5. राजेश ऋषि जनकपुरी, दो बार विधायक
6. रोहित कुमार त्रिलोकपुरी से विधायक
7. नरेश यादव महरौली से विधायक
8. गिरीश सोनी मादीपुर, दिल्‍ली सरकार में मंत्री व तीन बार विधायक

AAP MLA Join BJP

आम आदमी पार्टी छोड़ने वाले इन विधायकों ने आरोप लगाया था कि आप अपने मूल सिद्धांतों से भटक गई है और भ्रष्टाचार में लिप्त हो गई है। इनमें से कई विधायकों को दिल्‍ली विधानसभा चुनाव 2025 में टिकट नहीं मिला था, जिससे वे नाराज थे।

उधर, आप नेता ऋतुराज झा ने इस्तीफा देने वाले विधायकों की आलोचना करते हुए कहा कि उन्हें नहीं भूलना चाहिए कि अरविंद केजरीवाल ने उन्हें विधायक बनाया था, और राजनीति में सिर्फ टिकट मिलना ही सब कुछ नहीं होता। दिल्‍ली चुनाव 2025 से पहले इन इस्तीफों से पार्टी की छवि पर असर पड़ सकता है, हालांकि विश्लेषकों का मानना है कि इसका चुनाव परिणामों पर सीमित प्रभाव होगा।

यह भी पढ़ें- Delhi Chunav 2025: दिल्ली चुनाव से ठीक पहले AAP को लगा करारा झटका, एक साथ 7 विधायकों ने छोड़ी पार्टी

आप के 10 विधायक थे बीजेपी में जाने की तैयारी में!

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 से मतदान से पहले आम आदमी पार्टी (AAP) से आठ विधायकों की भाजपा खेमे में जा सकने की खबरों से सियासी हलचल मच गई है। खबर है कि पार्टी के करीब 10 मौजूदा विधायक पिछले कई दिन से भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल होने की तैयारी में थे। इन विधायकों ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात के लिए समय मांगा था। ये सभी वे नेता हैं, जिन्हें आम आदमी पार्टी ने इस बार टिकट नहीं दिया है।

टिकट कटने से नाराज AAP MLA की बगावत?

आम आदमी पार्टी ने इस बार दिल्ली विधानसभा चुनाव में 20 से अधिक विधायकों के टिकट काटे हैं। अब इनमें से कई नेता पार्टी से नाखुश नजर आ रहे हैं। भावना गौड़ नाम की नेता ने एक चिट्ठी में तीन पूर्व विधायकों का भी जिक्र किया है, जो पहले ही पार्टी छोड़ चुके हैं। इसके अलावा, 10 से 12 पार्षद भी बीजेपी में जाने की योजना बना रहे थे।

दिल्ली में कब होंगे चुनाव? (Delhi Election Date)

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में सभी 70 सीटों पर 5 फरवरी को मतदान है और 8 फरवरी को नतीजे आएंगे। आम आदमी पार्टी लगातार चौथी बार सरकार बनाने के लिए जोर-शोर से चुनाव प्रचार में जुटी हुई है, जबकि बीजेपी और कांग्रेस भी सत्‍ता में वापसी के लिए जोर लगा रही हैं।

आप छोड़ने वाले विधायक गिरीश सोनी ने क्‍या लिखा?

आम आदमी पार्टी के विधायकों के इस्‍तीफे व भाजपा में शामिल होने की खबरों के बीच आप विधायक गिरीश सोनी की सोशल मीडिया पोस्‍ट वायरल हो रही है, जिसमें लिखा-''काफी समय से आम आदमी पार्टी में जो गतिविधियां चल रही हैं। वह हमेशा आलोचना का विषय बनकर एक सवालिया निशान उठाती है जैसे "शीशमहल" क्या इसके बाद हम सच में आम आदमी हैं। इन सभी विषयों से आघात होकर आज मैं आम आदमी पार्टी की समस्त जिम्मेदारियों से निवृत होकर आम आदमी पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे रहा हूँ।''

यह भी पढ़ें- Delhi Chunav 2025: दिल्ली में AAP के 10 MLA अब BJP में शामिल होने को तैयार? अमित शाह से मांगा समय

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+