दिल्ली में 9वीं और 11वीं के एग्जाम भी रद्द, शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया ने दी जानकारी
नई दिल्ली, जून 10 : केंद्र सरकार के कोरोना काल में सीबीएसई 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं को रद्द करने के फैसले के बाद पूरे देश में राज्य सरकारों ने अपने-अपने राज्य की परीक्षाओं को रद्द कर दी थी। वहीं अब दिल्ली सरकार ने स्कूलों में 9वी और 11वीं के एग्जाम को भी रद्द करने का बड़ा फैसला किया है। दिल्ली उप मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया ने इसकी जानकारी दी है।
Recommended Video

मनीष सिसोदिया ने बताया कि दिल्ली में 9वीं और 11वीं की परीक्षाओं को अब रद्द कर दिया गया है। जो प्राइवेट स्कूल मिड टर्म ओर सालाना परीक्षाएं करवा चुके थे, वे मिड टर्म परीक्षाओं के आधार पर 9वीं और 11वीं के छात्रों के नतीजे घोषित कर सकते हैं।
उप मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया ने इसकी प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हमने परीक्षा और प्रवेश प्रक्रिया की समीक्षा की और कुछ महत्वपूर्ण निर्णय लिए, जिनमें कक्षा 9 और 11 की परीक्षाएं जो पहले स्थगित कर दी गई थीं, अब उनको रद्द कर दिया हैं। दिल्ली सरकार के स्कूलों में 9वी और 11वीं का परिणाम 22 जून को घोषित किया जा सकता है। परिणाम शिक्षा विभाग की वेबसाइट पर देखने को मिलेगा, जबकि कोई भी स्कूल छात्रों को रिजल्ट के नाम पर स्कूल नहीं बुला सकता।
आपको बता दें कि देश में फिर से एक बार कोरोना की स्थिति बिगड़ चुकी हैं। ऐसे में बच्चों की परीक्षाओं को आयोजित कराने के नाम पर दिल्ली सरकार संक्रमण के खतरे को मोल नहीं लेना चाहती है। वहीं अभी 18 साल से कम उम्र के बच्चों की वैक्सीन भी फिलहाल देश में नहीं हैं। ऐसे में कोरोना वायरस के संक्रमण की आशंका के चलके दिल्ली सरकार ने परीक्षाओं को रद्द करने का फैसला लिया है।












Click it and Unblock the Notifications