दिल्‍ली आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट में ऐसा क्‍या है, जिसे पेश करते हुए मंत्री बोलीं- केजरीवाल रुकने वाले नहीं

दिल्ली की वित्त मंत्री आतिशी ने शुक्रवार को विधानसभा में आर्थिक सर्वेक्षण आर्थिक सर्वेक्षण (2023-2024) पेश किया। इस सर्वेक्षण रिपोर्ट के अनुसार बीते एक साल में राष्‍ट्रीय राजधानी दिल्‍ली के लोगों की प्रति व्‍यक्ति आय में इजाफा हुआ है। इसके साथ थी केजरीवाल सरकार के राजस्‍व में भी बढ़ोत्‍तरी हुई है।

delhi

आर्थिक सर्वे रिपोर्ट के अनुसार लगातार हर साल दिल्‍ली सरकार का बजट प्राफिट वाला रहा है। आर्थिक सर्वे रिपोर्ट पेश करते हुए वित्‍त मंत्री ने केंद्र सरकार और दिल्‍ली के उपराज्‍यपाल पर निशाना साधा।

उन्‍होंने कहा केंद्र सरकार और उनके उपराज्‍यपाल ये बात बेहतर तरीके से समझ लें कि वे चाहें जितनी भी कोशिश कर लें, हमारी दिल्ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल रुकने वाले नहीं हैं।

दिल्‍ली सरकार की मंत्री ने बताया "ये आर्थिक सर्वे दिखा रहा है कि पिछले एक साल में दिल्ली के लोगों की प्रति व्यक्ति आय बढ़ी है, दिल्ली सरकार का राजस्व बढ़ा है, लगातार हर साल की तरह दिल्ली सरकार का बजट मुनाफे में रहा है।"

मंत्री आतिशी ने कहा मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल के प्रतिनिधित्‍व वाली दिल्‍ली सरकार देश में राजस्व अधिशेष वाली इकलौती सरकार है।

वित्‍त मंत्री ने कहा दिल्ली की अर्थव्यवस्था में रिकॉर्ड तोड़ वृद्धि हुई है। आतिशी ने मौजूदा कीमतों पर दिल्ली का सकल राज्य घरेलू उत्पाद वित्त वर्ष 2023-24 में सालाना आधार पर 9.17 प्रतिशत बढ़कर 11,07,746 करोड़ रुपये रहने का अनुमान जताया।

दिल्‍ली सरकार की मंत्री द्वारा पेश किए दिल्‍ली आर्थिक सर्वेक्षण के अनुसार दिल्ली की प्रति व्यक्ति आय वित्त वर्ष 2023-24 में बढ़कर 4,61,910 रुपये हुई, वर्ष 2021-22 के 3,76,217 रुपये की तुलना में 22 प्रतिशत बढ़ी है।
दिल्ली का राजस्व अधिशेष वित्त वर्ष 2022-23 में बढ़कर 14,457 करोड़ रुपये हो गया है, जो 2021-22 में 3,270 करोड़ रुपये था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+