दिल्ली आर्थिक सर्वेक्षण: 2014 के बाद से शिक्षा पर दोगुना खर्च कर रही है दिल्ली सरकार, ये हैं आंकड़े

नई दिल्ली। शिक्षा के क्षेत्र में दिल्ली सरकार लगातार बेहतरीन काम कर रही है। हाल ही में सरकार ने दिल्ली का अपना अलग शिक्षा बोर्ड बनाने का ऐलान किया था और अब सरकार ने शिक्षा के स्तर में सुधार लाने के लिए स्कूलों में छात्रों के लिए कंप्यूटर की सुविधा उपलब्ध करा दी है। सरकार ने लगभग 97.56 फीसदी स्कूलों में कंप्यूटर की सुविधा उपलब्ध कराकर डिजिटल इंडिया की ओर भी कदम बढ़ाए हैं। डिजिटल लर्निंग के लिए 10,949 विद्यार्थियों को कंप्यूटर टैबलेट उपलब्ध कराए गए हैं। ये सब जानकारियां राज्य सरकार ने आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट में दी है।

Arvind kejriwal

Recommended Video

    Delhi Budget 2021 : Manish Sisodia ने बताया बजट में एजुकेशन के लिए क्या है खास | वनइंडिया हिंदी

    आर्थिक सर्वेक्षण की रिपोर्ट के मुताबिक, वित्त वर्ष 2014-15 में दिल्ली सरकार शिक्षा पर 6145 करोड़ रुपये खर्च कर रही थी जो कि 2020-21 में बढ़कर 13,867 करोड़ रुपये हो गया है। रिपोर्ट के मुताबिक दिल्ली में वर्ष 2016-17 में स्कूलों की संख्या 5772 थी जो 2019-20 में बढ़ कर 5691 हो गई। वहीं स्कूलों में विद्यार्थियों के दाखिलों की संख्या 2016-17 में 44.43 लाख थी जो कि 2019-20 में बढ़कर 44.76 फीसदी हो गई।

    दिल्ली सरकार ने 2019-20 में कक्षा 11वीं और 12वीं के लिए एंटरप्रिन्योरशिप डेवलपमेंट प्रोग्राम शुरू किया था। इसके तहत 1000 रुपये की राशि प्रति छात्र उपलब्ध कराई गई। इस स्कीम के तहत 2019-20 में 8 लाख विद्यार्थियों को लाभ हुआ।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+