दिल्ली अवैध पटाखों के खिलाफ कार्रवाई: पुलिस ने 55 लोगों को किया गिरफ्तार, 6,050kg पटाखे जब्त

दिल्ली अवैध पटाखों के खिलाफ कार्रवाई: पुलिस ने 55 लोगों को किया गिरफ्तार, 6,050kg पटाखे जब्त

नई दिल्ली, 04 नवंबर: देशभर में आज दिवाली का त्यौहार धूमधाम से मनाने की तैयारी चल रही है। दिल्ली में हर साल की तरह इस साल भी दिवाली पर पटाखे फोड़ने और बेचने पर बैन लगाया गया है। इसके बावजूद दिल्ली के कई इलाकों में अवैध तरीके से पटाखे बेचे जा रहे थे। दिल्ली पुलिस ने दिवाली से एक दिन पहले 03 नवंबर को अवैध पटाखों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 55 लोगों को गिरफ्तार किया है। दिल्ली पुलिस के मुताबिक, दिल्ली पुलिस ने राष्ट्रीय राजधानी में अवैध पटाखों के खिलाफ कार्रवाई में 55 लोगों को गिरफ्तार किया है और आतिशबाजी पर प्रतिबंध के बाद से कुल 6,050 किलोग्राम पटाखे जब्त किए गए हैं।

Recommended Video

    Delhi Pollution: Delhi की हवा बेहद खराब, Diwali पर बढ़ेगा और प्रदूषण | वनइंडिया हिंदी
    delhi news

    दिल्ली पुलिस ने कहा है कि दिल्ली में अवैध पटाखों को रखने, बेचने के मामले में कुल 56 प्राथमिकी दर्ज की गई है। इन 56 लोगों के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जा रही है। आंकड़ों में कहा गया है कि सबसे ज्यादा गिरफ्तारियां पश्चिमी दिल्ली में हुई हैं, जबकि सबसे ज्यादा पटाखे उत्तरी दिल्ली जिले से जब्त किए गए हैं।

    दिल्ली पुलिस के अनुसार पश्चिमी जिले में पटाखा बेचने के 11 मामले दर्ज किए गए हैं, जबकि11 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पटाखों की बरामदगी की बात करें तो अकेले उत्तर जिले में 2400 किलोग्राम से अधिक पटाखे जब्त किए गए हैं। छह एफआईआर में उत्तरी जिले से हैं 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

    हाल ही में मंगलवार को ही उत्तरी दिल्ली के सदर बाजार इलाके से 879 किलोग्राम पटाखे जब्त किए गए थे। वहीं पूर्वी दिल्ली में 82 किलोग्राम पटाखे जब्त किए गए हैं, जबकि पश्चिमी दिल्ली से 540 किलोग्राम पटाखे जब्त किए गए हैं। पुलिस ने उत्तर-पूर्व और उत्तर-पश्चिम दिल्ली से क्रमश 161 और 355 किलोग्राम पटाखे जब्त किए हैं। दिल्ली पुलिस ने कहा कि दक्षिण दिल्ली 563 किलोग्राम, दक्षिण-पूर्व 127 किलोग्राम और दक्षिण-पश्चिम दिल्ली से क्रमश 22 किलोग्राम पटाखे जब्त किए हैं।

    मध्य दिल्ली से 298 किलोग्राम पटाखे जब्त किए गए हैं। बाहरी दिल्ली से 181 किलोग्राम जब्त किया गया है। रोहिणी में 1163 किलोग्राम और शाहदरा से 136 किलोग्राम पटाखे जब्त किए गए हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+