Delhi-Dehradun Corridor पर CM रेखा गुप्ता का बड़ा बयान, बताया कैसे बदलेगी कनेक्टिविटी की तस्वीर

Delhi-Dehradun Corridor: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर को राजधानी के लिए "गेमचेंजर" बताते हुए कहा है कि यह परियोजना न सिर्फ यात्रा को आसान बनाएगी, बल्कि व्यापार, पर्यटन और क्षेत्रीय विकास को भी नई रफ्तार देगी।

अंबेडकर जयंती के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में ऑनलाइन शामिल होते हुए रेखा गुप्ता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया। उन्होंने कहा कि इस खास दिन पर दिल्ली को यह आधुनिक एक्सप्रेसवे मिलना बेहद महत्वपूर्ण है। सीएम रेखा ने कहा कि यह कॉरिडोर दिल्ली और उत्तराखंड के बीच कनेक्टिविटी को पूरी तरह बदल देगा। पहले जहां दिल्ली से देहरादून पहुंचने में 6 से 7 घंटे लगते थे, अब यह सफर घटकर करीब 2 से ढाई घंटे रह जाएगा।

Delhi-Dehradun Corridor

एशिया का सबसे लंबा वन्यजीव कॉरिडोर

रेखा गुप्ता ने इस प्रोजेक्ट की खासियतों का जिक्र करते हुए बताया कि यह सिर्फ एक एक्सप्रेसवे नहीं, बल्कि पर्यावरण के लिहाज से भी एक अनोखी पहल है। इस कॉरिडोर में करीब 12 किलोमीटर लंबा एलिवेटेड वाइल्डलाइफ कॉरिडोर बनाया गया है, जो एशिया में अपनी तरह का सबसे लंबा माना जा रहा है। इसके अलावा जानवरों की आवाजाही के लिए विशेष अंडरपास और टनल जैसी सुविधाएं भी तैयार की गई हैं, जिससे मानव-वन्यजीव संघर्ष को कम किया जा सके।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि यह कॉरिडोर सिर्फ यात्रा को छोटा नहीं करेगा, बल्कि उत्तराखंड के धार्मिक और पर्यटन स्थलों तक पहुंच को भी आसान बनाएगा।

उन्होंने कहा कि अब केदारनाथ, बद्रीनाथ, हरिद्वार और चारधाम यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं को बड़ी राहत मिलेगी। यह एक्सप्रेसवे "दिल्ली की आधुनिकता और देवभूमि की आस्था" के बीच एक मजबूत कड़ी साबित होगा।

दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर प्रोजेक्ट की खास बातें

  • 213 किलोमीटर लंबे इस छह-लेन एक्सेस कंट्रोल्ड कॉरिडोर को करीब ₹12,000 करोड़ की लागत से तैयार किया गया है। यह दिल्ली, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड से होकर गुजरता है।
  • इसमें 10 इंटरचेंज, 3 रेलवे ओवर ब्रिज, 4 बड़े पुल और 12 वे-साइड सुविधाएं शामिल हैं। साथ ही एडवांस ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (ATMS) लगाया गया है, जिससे यात्रा सुरक्षित और सुगम हो सके।

'दिल्ली में तेजी से बदल रहा इंफ्रास्ट्रक्चर' (Rapid Infra Growth in Delhi)

रेखा गुप्ता ने यह भी बताया कि केंद्र सरकार के सहयोग से दिल्ली में लगभग ₹1.25 लाख करोड़ की सड़क परियोजनाओं पर काम चल रहा है। उन्होंने द्वारका एक्सप्रेसवे और अर्बन एक्सटेंशन रोड (UER-II) का जिक्र करते हुए कहा कि इन परियोजनाओं ने पहले ही दिल्ली-एनसीआर की ट्रैफिक व्यवस्था को काफी बेहतर किया है।

इस मौके पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा, केंद्रीय मंत्री हर्ष मल्होत्रा समेत कई सांसद, मंत्री और विधायक भी मौजूद रहे। प्रधानमंत्री मोदी ने इस दौरान बीआर अंबेडकर को श्रद्धांजलि भी दी और सहारनपुर में रोड शो के साथ प्रोजेक्ट का निरीक्षण किया।

दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर सिर्फ एक सड़क परियोजना नहीं, बल्कि आने वाले समय में उत्तर भारत की कनेक्टिविटी, पर्यटन और आर्थिक गतिविधियों का नया इंजन बनने जा रहा है। सीएम रेखा गुप्ता के बयान से साफ है कि सरकार इसे विकास की बड़ी छलांग के रूप में देख रही है, जिसका असर सीधे आम लोगों की जिंदगी पर पड़ेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+