कोरोना केस कम लेकिन लगभग दोगुने हुए मौत के आंकड़े, क्या कहता है जून का डेटा?

नई दिल्ली, 3 जुलाई। देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस की दूसरी लहर का प्रकोप अब कम हो गया है और पिछले कुछ दिनों में नए केसेज में भी काफी कमी आई है। बावजूद इसके जून में दिल्ली में मृत्यु प्रमाणपत्र के लिए बड़ी संख्या में आवेदन किए जा रहे हैं।

Coronavirus

दिल्ली के तीन नगर निगम के आंकड़ों के मुताबिक जून महीने में अब 19,366 मृत्यु प्रमाणपत्र जारी किए जा चुके हैं जबकि पिछले साल के मुकाबले काफी ज्यादा है। साल 2021 के जून महीने में 11,642 मृत्यु प्रमाणपत्र जारी किए गए थे।

अगर पिछले तीन महीनों, अप्रैल, मई और जून, की बात करें तो मौतों का आंकड़ा 58,839 तक पहुंच जाता है। इसमें उन मृत्यु प्रमाण पत्र के आंकड़ें नहीं शामिल हैं जो नई दिल्ली नगर पालिका और दिल्ली छावनी क्षेत्र में जारी किए गए हैं।

स्वास्थ्य विभागों की ताजा रिपोर्ट बताती है कि इस महीने जून में उत्तर निगम ने 10,715, दक्षिण निगम ने 6,832 और पूर्वी निगम ने 1,819 प्रमाणपत्र जारी किए थे।

पुराने मामलों के आंकड़े बढ़ा रहे संख्या?
दिलचस्प बात यह है कि आंकड़ों के बढ़ने की पीछे जो वजह अधिकारियों ने बताई है उसके मुताबिक मई के मृत्यु पंजीकरण डेटा में संशोधन के साथ यह अंतर बढ़ा है क्योंकि मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए लंबित आवेदनों को मंजूरी दे दी गई थी। निगमों ने इस साल मई में 29,232 प्रमाण पत्र जारी किए, जबकि पिछले साल इसी महीने में 5,480 प्रमाण पत्र जारी किए थे। दक्षिण निगम ने 10,209 प्रमाण पत्र जारी किए, उत्तर निगम ने 13,586 और पूर्वी निगम ने 5,437 प्रमाण पत्र जारी किए।

यही स्थिति अप्रैल में दिखाई दी थी। इस साल अप्रैल में 10,241 प्रमाण पत्र जारी किए गए थे, जबकि अप्रैल 2020 में 4,439 प्रमाण पत्र जारी किए गए थे।

बता दें कि अप्रैल के आखिर और मई के पहले पखवाड़े में कोरोना की दूसरी लहर ने कहर बरपाया था। मई के पहले सप्ताह में कोविड प्रोटोकॉल के तहत अंतिम संस्कार की संख्या 700 पार कर गई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+