Delhi Crime: वो चीखती-चिल्लाती रही...गला घोंटकर महिला को लूटा, मरा समझकर बदमाश फरार-CCTV
Delhi Crime: दिल्ली में एक बार फिर महिलाओं के प्रति अपराध बढ़ता जा रहा है। पहले 12 साल की मासूम के साथ गैंगरेप की घटना ने दिल दहला दिया। अब एक महिला के साथ जबरन लूटपाट की घटना उजागर हुई है। खास बात यह है कि दोनों ही घटनाएं एक 7 दिन के अंदर घटी हैं। लुटेरे ने सरेराह महिला को दबोचा। जैसे ही महिला चीखने-चिल्लाने लगी लुटेरे ने उसका गला घोंटने का प्रयास किया।
महिला के अचेत पडते ही लुटेरा अपने काम को अंजाम देने लगा। लेकिन, जाको राखे साइयां मार सके न कोय...महिला को मरा समझकर लुटेरा फरार हो गया। पूरी घटना आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला?

मामला उत्तम नगर के सैनिक विहार इलाके का है। यहां से 6 जनवरी की सुबह साढ़े छह बजे एक महिला गुजर रही थी। कोहरे और ठंड के कारण रास्ता सुनना था। पहले से घात लगाए लुटेरे ने अचानक महिला पर धावा बोल दिया। पीछे से महिला को दबोच लिया। महिला ने संघर्ष करना शुरू किया और चिल्लाने का प्रयास किया। इसपर, लुटेरे ने महिला का गला घोंटने का पूरा प्रयास किया। महिला बीच सडक ही अचेत होकर गिर गई।
Recommended Video
महिला को मरा समझकर लुटेरा फरार
सीसीटीवी फुटेज में साफ नजर आ रहा है कि महिला के बेहोश होकर गिरते ही, लुटेने से अपने मंसूबों को अंजाम दिया। महिला का मोबाइल और पर्स लूट लिया। महिला को मरा समझकर फरार हो गया। लुटेरे के भागते ही महिला होश में आई और उठकर अपनी जान बचाकर भाग निकली।
पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 392 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।












Click it and Unblock the Notifications