COVID-19: दिल्ली में सामने आए कोरोना के 946 नए केस, पॉजिटिविटी रेट हुई 1.25%
नई दिल्ली, 30 मई। देश में कोरोना की स्पीड स्लो पड़ी हैं और दिल्ली की हालत में भी काफी सुधार हुआ है। रविवार को स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक बीते 24 घंटो में राजधानी में कोरोना के 946 नए केस सामने आए है और 78 लोगों की मौत हुई है जबकि 1803 लोगों की रिकवरी भी हुई है। इस वक्त राजधानी में एक्टिव केस 12,100 हो गए हैं। दिल्ली की पॉजिटिविटी रेट 1.25% हो गई है।

आपको बता दें कि पूरे 46 दिन बाद (13 अप्रैल) दिल्ली में मौत की संख्या 100 से कम दर्ज की गई है। तो वहीं दिल्ली में कोरोना का पीक 28 अप्रैल को देखने को मिला था, तब राजधानी में एक्टिव केसों की संख्या 99,752 हो गई थी। दिल्ली में कोरोना के केस कम होने पर सीएम अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को दिल्ली को धीरे-धीरे अनलॉक करने का ऐलान किया था। उन्होंने कहा था कि हम हफ्तेदर हफ्ते जनता और विशेषज्ञों की सलाह के मुताबिक धीरे-धीरे लॉकडाउन खोलने का काम करेंगे और हमारी पूरी कोशिश होगी कि हम कोरोना के केस को वापस दिल्ली में बढ़ने ना दें। हालांकि कल सुबह से दिल्ली में कंस्ट्रक्शन गतिविधियों और फैक्ट्रियों को खोला जा रहा है।

केंद्र सरकार ने वैक्सीन घोटाला किया है: आप नेता का आरोप
हालांकि दिल्ली में वैक्सीनेशन को लेकर सीएम केजरीवाल ने दोहराया कि दिल्ली में युवाओं और बुजुर्गें की वैक्सीन खत्म हो गई है, हमने केंद्र सरकार को लिखा है लेकिन अभी तक वैक्सीन आई नहीं है। तो वहीं आप नेता आतिशी ने कहा है कि 'केंद्र सरकार ने वैक्सीन घोटाला किया है, सिर्फ दो ही कंपनियों को वैक्सीन के लिए चुनना, वैक्सीन को प्राइवेट सेक्टर को भेजना ये सब घोटाले में ही आता है।'

सुस्त पड़ी कोरोना वायरस की रफ्तार
तो वहीं अगर पूरे देश की बात की जाए तो बीते 24 घंटे में देश में कोरोना के 1,65,553 नए केस सामने आए हैं और 3,460 लोगों ने दम तोड़ा है।जिसके बाद पॉजिटिव मामलों की संख्या 2,78,94,800 पहुंच गई है और मौत का आंकड़ा 3,25,972 हो गया है। 24 घंटों के दौरान 2,76,309 लोग अस्पताल से ठीक होकर घर भी लौटे हैं। इस वक्त देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 21,14,508 है तो देश में कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 21,20,66,614 पहुंच गया है। बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस की 30,35,749 वैक्सीन लगाई गईं है।












Click it and Unblock the Notifications