जेल में बंद सुकेश चंद्रशेखर ने पत्नी के बर्थडे पर केक खरीदने की जताई इच्छा, जानिए अर्जी पर कोर्ट ने क्या कहा?
Sukesh Chandrashekhar News: हाई प्रोफाइल ठगी के मामले में जेल में बंद सुकेश चंद्रशेखर ने अपनी पत्नी लीना पौलोज के बर्थडे पर केक खरीदने की इच्छा जताई है, जिस पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने जानिए क्या कहा?

Sukesh Chandrashekhar: ठगी के कई मामलों में सलाखों के पीछे बंद महाठग सुकेश चंद्रशेखर ने दिल्ली कोर्ट में अपनी पत्नी के जन्मदिन पर केक खरीदने की इच्छा जाहिर करते हुए एक अर्जी लगाई है, जिस पर कोर्ट ने गुरुवार को अपना फैसला सुना दिया है।
दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने मनी लॉन्ड्रिंग और जबरन वसूली के कई मामलों में जेल में बंद सुकेश चंद्रशेखर को मंडोली जेल की बेकरी से केक खरीदने की अनुमति दी है। इसी के साथ निर्देशित करते हुए कहा कि 28 अप्रैल, 2023 को विचाराधीन कैदी (यूटीपी) लीना पौलोज (सुकेश की पत्नी) को उनके जन्मदिन पर केक सौंपा जाए।
कोर्ट ने अपने आदेश में क्या कहा?
एडिशनल सेशन जज शैलेंद्र मलिक ने 25 अप्रैल को पारित एक आदेश में कहा कि उसे (सुकेश) अपने परिवार के सदस्यों के साथ भावनात्मक रूप से जुड़े रहने का विश्वास दिलाने की जरूरत है। आवेदन में शामिल किसी भी कानूनी पहलू की तुलना में मानवीय भावनाओं पर अधिक प्रतीत होती है।
कई हाई प्रोफाइल ठगी के आरोप में सुकेश मंडोली जेल में बंद है। ऐसे में अदालत ने मंडोली जेल के अधीक्षक को 28 अप्रैल को चंद्रशेखर की पत्नी लीना पॉलोज को उनके जन्मदिन पर केक सौंपने का निर्देश दिया है।
मनी लॉन्ड्रिंग केस में जेल में बंद सुकेश
आपको बता दें कि जेल में बंद कॉनमैन सुकेश चंद्रशेखर 200 करोड़ रुपये की मनी लॉन्ड्रिंग मामले में एक प्रमुख आरोपी है।, जिसकी प्रवर्तन निदेशालय (ईडी ) द्वारा जांच की जा रही है। सुकेश कई अन्य मामलों का भी सामना कर रहा है, जिनकी जांच ईडी, दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा कर रही है।
गौरतलब है कि सुकश चंद्रशेखर और उसकी पत्नी एक्ट्रेस लीना मारिया पॉल दोनों को दिल्ली पुलिस ने धोखाधड़ी के मामले में उनकी कथित भूमिका के लिए गिरफ्तार किया था। इस दौरान बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीज, नोरा फतेही समेत कई नाम दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा और प्रवर्तन निदेशालय की जांच के दौरान सामने आए।












Click it and Unblock the Notifications