containment zone की संख्या फिर बढ़ी दिल्ली में, आंकड़ा पहुंचा 100 के पार

दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले बेहद तेजी से बढ़ रहे हैं। इस बात का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि लॉकडाउन 4.0 के 12 दिनों में ही कोरोना संक्रमण के करीब 7 हजार नए केस सामने आए है। इसके विपरीत कंटेनमेंट जोन बनने की रफ्तार धीमी हो गई है। दरअसल, अब दिल्ली सरकार कंटेनमेंट जोन की जगह होम आइसोलेशन पर जोर दे रही है। फिलहाल दिल्ली में कंटेनमेंट जोन की संख्या बढ़कर 102 हो गई है।

Recommended Video

    Coronavirus : Delhi में फिर बढ़े Containment Zone, आंकड़ा 100 के पार | वनइंडिया हिंदी
    Delhi coronavirus update: Number of Containment Zones increased to 102

    कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के साथ ही दिल्ली में कोरोना कंटेनमेंट जोन की संख्या में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। अब दिल्ली में कोरोना कंटेनमेंट जोन की संख्या 100 के पार हो गई है। दिल्ली में अब कुल 102 इलाके कंटेनमेंट जोन की लिस्ट में शामिल हैं। बता दें कि सबसे ज्यादा कंटेनमेंट जोन नार्थ जिले में हैं। अभी नार्थ जिले में 21 कंटेनमेंट जोन है, जबकि वेस्ट जिले में सबसे कम 3 कंटेनमेंट जोन हैं। सेंट्रल जोन में 10 कंटेनमेंट जोन थे, जिनमें से 3 को खोल दिया गया है। अब यहां 7 कंटेनमेंट जोन बाकी रह गए हैं।

    बात अगर पूर्वी जिले की करें, तो यहां 15 में से 10 कंटेनमेंट जोन अब खोल दिए गए हैं, यह अब महज 5 कंटेनमेंट जो रह गए हैं। नई दिल्ली में 3, नार्थ वेस्ट में 10, नार्थ ईस्टे में 4, शाहदरा जिले में 8, साउथ जिले 13, साउथ ईस्ट जिले में 16, साउथ वेस्ट जिले में 12 कंटेनमेंट जोन हैं। वहीं, दिल्ली में अब तक कई इलाकों को डी-कंटेन भी किया जा चुका है। दिल्ली में अब तक 50 इलाकों को डी-कंटेन किया जा चुका है। बता दें कि दिल्ली में कोरोना वायरस से अब तक 16,281 लोग संक्रमित हो चुके हैं। वहीं 316 लोगों की कोरोना के कारण जान जा चुकी है।

    दिल्ली में तेजी से बढ़ा कोरोना संक्रमण का आंकड़ा
    दिल्ली में कोरोना संक्रमण से अब तक 316 लोगों की जान जा चुकी है। इस घातक वायरस के संक्रमण के कारण पिछले एक महीने में 82 लोगों की मौत हुई है। राजधानी में 1,024 नये मामलों के साथ ही संक्रमितों की कुल संख्या 16 हजार के पार हो गयी है। उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया एवं स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने बताया कि 82 मौत में से 13 लोगों की मौत 27 मई को हुई है।

    चिंता करने की जरूरत नहीं: केजरीवाल
    सिसोदिया ने कहा, 'बाकी के 69 लोगों की मौत 34 दिन में हुयी है। ये मामले विभिन्न अस्पतालों द्वारा देर से सूचित करने या अधूरी सूचनाएं देने के कारण, अब जा कर दर्ज किए जा रहे हैं।' उन्होंने कहा कि इन 69 मौतों में से 52 लोगों की मौत सफदरजंग अस्पताल में हुई है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर शुक्रवार को कहा, 'मेरे दिल्ली वासियों, अगर आपको कोरोना वायरस का संक्रमण होता है तो चिंता करने की जरूरत नहीं है। आपमें से अधिकतर का इलाज घर पर ही पृथक-वास में हो सकता है। फिर भी अगर आपको अस्पताल में भर्ती होने की आवश्यकता होती है तो हमारी पूरी तैयारी है। मैं ईश्वर से आपके बेहतर स्वास्थ्य एवं प्रसन्नता के लिये प्रार्थना करता हूं।'

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+