दिल्ली में कोरोना का कहर जारी, 24 घंटे में 20394 नए केस दर्ज, 402 मौत
नई दिल्ली, मई 2: देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना का कहर थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। रविवार को पिछले 24 घंटों में दिल्ली में 404 मौतें दर्ज की गई है। इसके साथ ही 20394 नए हैरान कर देने वाले कोविड के मामले सामने आए हैं। इस बीच राहत वाली खबर यह है कि और 24,444 लोगों ने कोरोना को मात देते हुए घर वापसी की है। हालांकि दिल्ली में अभी भी कोरोना के एक्टिव केस की कुल संख्या 92,290 हैं।

दिल्ली में बेकाबू होते कोरोना के बीच आज थोड़ी राहत मिली है। शनिवार का तुलना में आज दिल्ली में पांच हजार केस कम दर्ज हुए है। हालांकि मौत के आंकड़ों में कोई राहत मिली है। वहीं दिल्ली में कोरोना पॉजिटिविटी रेट 28.33 फीसदी है तो मृत्यु दर 1.42 प्रतिशत तक पहुंच गई है। बता दें कि कल यानी शनिवार को दिल्ली में रिकॉर्ड तोड़ 25,219 कोरोना के केस दर्ज हुए थे।
दिल्ली में 3 मई से शुरू होगा टीकाकरण अभियान
इधर, शनिवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि था दिल्ली में 3 मई से टीकाकरण अभियान शुरू हो जाएगा, क्योंकि दिल्ली को 4.50 लाख कोरोना की वैक्सीन मिल चुकी है, जिसके बाद 18 साल से ज्यादा के उम्र के लोगों को वैक्सीन लगना कल से शुरू हो जाएगा। वहीं 3 मई को खत्म हो रहे लॉकडाउन को भी सीएम केजरीवाल ने एक हफ्ते के लिए बढ़ा दिया है।












Click it and Unblock the Notifications