Delhi: कनाट प्लेस की DCM बिल्डिंग में आग, दमकल की 10 गाड़ियां पहुंची
दिल्ली के कनॉट प्लेस में एक बिल्डिंग में आग लग गई। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए मौके पर दमकल की 10 गाड़ियां पहुंची। आग से भारी नुकसान की आशंका है।
Delhi Connaught DCM building fire: दिल्ली के कनॉट प्लेस में डीसीएम बिल्डिंग में भीषण आग लग गई। आग को बुझाने के प्रयास जारी हैं। अपडेट मिलने तक मौके पर 10 दमकल की गाड़ियां मौजूद हैं।
कनॉट प्लेस में डीसीएम बिल्डिंग की 9वीं मंजिल पर आग की खबर है। खबर लिखे जाने तक फायर ब्रिगेड का अभियान जारी है। दमकल विभाग की टीम मौके पर मौजूद है। अधिकारी लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

उसके बाद मौके पर फिर असिस्टेंट डिवीजनल ऑफिसर राजेश शुक्ला, कौशल किशोर और डिवीजनल ऑफिसर राजेंद्र अटवाल को भेजा गया। मौके पर अभी लगभग 10 गाड़ियां काम कर रही है और लगभग 50 फायर कर्मियों की टीम आग बुझाने में जुटी हुई है। बताया जा रहा है कि यह बिल्डिंग बेसमेंट से लेकर 10वीं मंजिल तक है और इसके 9वीं मंजिल पर आग लगी है।
फिलहाल आग लगने के कारणों को अब तक पता नहीं चल पाया है। इमारत में किस तरह के ऑफिस को नुकसान हुआ है। इसकी जानकारी की जा रही है।
#WATCH | Firefighting operation underway after a fire broke out on the 9th floor of the DCM building in Connaught Place. 10 fire engines are present on the spot. pic.twitter.com/A3PZ4dsVTs
— ANI (@ANI) July 15, 2023
#WATCH: Delhi | A fire broke out on the 9th floor of DCM building in Connaught Place. 10 fire engines are present on the spot. More details are awaited. pic.twitter.com/hyKOkN4sGQ
— ANI (@ANI) July 15, 2023












Click it and Unblock the Notifications