दिल्ली के कॉलेजों को नहीं मिला 100 करोड़ का फंड, मंत्री आतिशी ने लिखा वित्त सचिव को पत्र

दिल्ली के सरकारी कॉलेजों सरकार की ओर जारी की गई दूसरी तिमाही के अनुदान की राशि अब तक प्राप्त नहीं हुई है। जबकि शिक्षा मंत्री ने वित्त सचिव को लिखे एक पत्र में कहा कि 28 जून को ही सरकार ने 100 करोड़ की राशि जारी करने के प

दिल्ली सरकार में शिक्षा मंत्री आतिशी ने वित्त सचिव को एक पत्र लिखा है। जिसमें राज्य के कॉलेजों को दूसरी तिमाही की अनुदान राशि उपलब्ध होने में देरी की मुद्दा का उठाया। उन्होंने अपने पत्र कहा कि 28 जून 2023 को, मैंने दूसरी तिमाही अनुदान की घोषणा के रूप में 100 करोड़ रुपये जारी करने की मंजूरी दी थी। लेकिन डेढ़ महीने बीत जाने के बावजूद उनका फंड अभी तक कॉलेजों तक नहीं पहुंचा है। मंत्री आतिशी ने इसके साथ पदोन्नति, पेंशन और संबंधित लाभों, चिकित्सा बिल और एचटीसी/एलटीसी बिलों की मंजूरी के लिए लंबित मुद्दों का भी अपने पत्र में जिक्र किया है।

Minister Atishi

पिछले दिनों दिल्ली सरकार ने दिल्ली विश्वविद्याल के वित्तपोषित 12 कॉलेजों के लिए दूसरी तिमाही में भी 100 करोड़ रुपये जारी करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी थी। जिसको लेकर शिक्षा मंत्री आतिशी ने कहा था कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार के गठन के बाद से डीयू के कॉलेजों को दिए जाने वाले बजट में तीन गुना से ज्यादा की बढोतरी की गई है। जो ये दर्शाता कि मौजूदा सरकार शिक्षा को लेकर कितनी प्रतिबद्ध है। लेकिन अब तक सरकार की ओर जारी राशि कॉलेजों को नहीं मिल पाई है। ऐसे में शिक्षा मंत्री ने वित्त सचिव को पत्र लिखा है।

शिक्षा मंत्री आतिशी की ओर वित्त सचिव को भेजे गए पत्र में लिखा गया , डीयू के 12 कॉलेजों को सरकार की ओर से जारी की गई 100 करोड़ की राशि अब तक नहीं मिली है। जबकि इस प्रस्ताव को सरकार से मंजूरी मिले डेढ़ महीने का वक्त हो चुका है। कॉलेजों को राशि ना मिलने से वहां शिक्षकों और कर्मचारियों के 1 से तीन महीने तक के वेतन रूके हुए हैं।

पत्र में शिक्षा मंत्री ने शिक्षकों के प्रमोशन और पेंडिंग एरियर के भुगतान का भी मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि दिल्ली यूनिवर्सिटी के शिक्षकों का प्रमोशन लंबे समय से रुका है। कुछ मामलों में करीब 15 से 16 वर्षों से इस तरह की समस्याएं बनी हुई हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+