Delhi CM Oath: प्रवेश वर्मा, सिरसा, कपिल मिश्रा सहित इन 6 MLAs को मंत्री बना सकती है BJP, सधेंगे कई समीकरण
Delhi CM Oath: दिल्ली को रेखा गुप्ता के तौर पर चौथी महिला मुख्यमंत्री मिलने जा रही है। बीजेपी विधायक दल की बैठक में शालीमार बाग से पहली बार विधायक बनीं रेखा गुप्ता के नाम पर मुख्यमंत्री के तौर पर मुहर लग गई है। सीएम के नाम के ऐलान के बाद रेखा गुप्ता बीजेपी विधायकों के साथ उपराज्यपाल से मिलने पहुंची, जहां उन्होंने सरकार बनाने का दावा पेश किया।
20 फरवरी यानी गुरुवार को दिल्ली के रामलीला मैदान में नई मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता सीएम पद की शपथ लेंगी। बुधवार दोपहर शपथ ग्रहण कार्यक्रम होगा। इसी के साथ वनइंडिया को बीजेपी सूत्रों के अनुसार जानकारी हासिल हुई है कि 6 विधायक मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। ऐसे में कौन हो सकते हैं वो विधायक, जानिए पूरी डिटेल?

Delhi CM Oath: मंत्री पद के संभावित नाम
दिल्ली में भाजपा सरकार के गठन की तैयारियां जोरों पर हैं। मुख्यमंत्री पद के लिए शालीमार बाग से विधायक रेखा गुप्ता के नाम की घोषणा के बाद अब मंत्री पद के संभावित नाम भी सामने आ गए हैं। 20 फरवरी को रामलीला मैदान में आयोजित होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में 6 नए मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं।
ये भी पढ़ें: Rekha Gupta Delhi CM: रेखा गुप्ता को भाजपा ने क्यों बनाया मुख्यमंत्री? BJP के इस फॉर्मूले के पीछे 5 बड़ी वजह
कौन-कौन बन सकता है दिल्ली कैबिनेट में मंत्री?
बीजेपी इन मंत्री पद के जरिए दिल्ली की विभिन्न जातीय और क्षेत्रीय समीकरणों को साधने की कोशिश कर रही है। संभावित मंत्रियों की सूची में जाट, राजपूत, पंजाबी, सिख, दलित और ब्राह्मण समाज के प्रतिनिधि शामिल किए गए हैं। वनइंडिया को मिली बीजेपी के सूत्रों से जानकारी के मुताबिक इन नामों में
- परवेश साहिब सिंह वर्मा (जाट)
- कपिल मिश्रा (ब्राह्मण)
- आशीष सूद (पंजाबी)
- पंकज सिंह (राजपूत, पूर्वांचल)
- मनजिंदर सिंह सिरसा (सिख)
- रवींद्र इंद्र राज (दलित) शामिल हैं।
ये भी पढ़ें: Delhi Cabinet list: CM रेखा गुप्ता के साथ ये विधायक मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं, चेक करें संभावित लिस्ट
बीजेपी की रणनीति से सधेंगे कई समीकरण
दिल्ली में भाजपा इन नामों के साथ कैबिनेट के जरिए जातीय संतुलन बनाने की कोशिश की है। ऐसे में जाट समुदाय दिल्ली में प्रभावी है, खासकर बाहरी इलाकों में। परवेश वर्मा को शामिल करना इस समुदाय को साधने की कोशिश है।
वहीं पंजाबी और सिख समुदाय - व्यापारिक तबके और धार्मिक रूप से प्रभावशाली होने के कारण इनका प्रतिनिधित्व आशीष सूद और मनजिंदर सिरसा को दिया जा सकता है।
ये भी पढ़ें: Delhi CM: रेखा गुप्ता बनीं दिल्ली सीएम, अब कौन होगा विधानसभा स्पीकर? चर्चा में आए ये दो बड़े नाम
ऐसे ही पूर्वांचल जो कि दिल्ली में बड़ी आबादी वाला यह वर्ग भाजपा के लिए अहम है, इसलिए पंकज सिंह को जगह दी जा सकती है। वहीं दलित वर्ग - रवींद्र इंद्र राज को कैबिनेट में शामिल कर बीजेपी दलित समुदाय को मजबूत करना चाहती है। इसी के साथ कपिल मिश्रा को मंत्री बनाकर भाजपा ब्राह्मण समाज में अपनी पकड़ मजबूत करना चाहती है।
-
Akhilesh Yadav Critiques Pooja Pal's 'Dhurandhar' Comment as BJP Responds to SP's History -
Delhi: गैस किल्लत पर भड़कीं आम आदमी पार्टी, दिल्ली विधानसभा के बाहर विधायकों ने किया प्रदर्शन -
Madhya Pradesh: इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज हुआ सिंधिया का फ्री मेगा मेडिकल कैंप, गांवों में फ्री इलाज -
Gold Rate Today: सोने के दामों में मामूली उछाल, निवेशक हैरान, कहां पहुंचा 24, 22 और 18 कैरट का भाव? -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है












Click it and Unblock the Notifications