Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

रेखा गुप्‍ता बनीं दिल्‍ली सीएम, अब कौन होगा विधानसभा स्पीकर? चर्चा में आए ये दो बड़े नाम

Who will be Delhi Assembly Speaker: दिल्‍ली में 27 साल बाद भारतीय जनता पार्टी 20 फरवरी को सरकार का गठन करने जा रही है। दिल्‍ली की 70 सीटों में से 48 सीटों पर जीत हासिल करने वाली भाजपा ने मुख्‍यमंत्री के तौर पर रेखा गुप्‍ता के नाम मुहर लगा दी है। रेखा गुप्‍ता 20 अगस्‍त को रामलीला मैदान में मुख्‍यमंत्री पद की शपथ लेंगी।

रेखा गुप्‍ता को मुख्‍यमंत्री बनाए जाने के बाद अब सवाल उठने लगा है कि कौन विधानसभा स्पीकर होगा। आइए जानते हैं दिल्‍ली में विधानसभा स्‍पीकर के तौर पर किन दो नामों की चर्चा हो रही है।

who will be Delhi Assembly Speaker

बता दें दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री की रेस में प्रवेश वर्मा, विजेंद्र यादव को पछाड़ते हुए रेखा गुप्‍ता ने बाजी मार ली है और दिल्‍ली की मुख्‍यमंत्री की कुर्सी संभालने जा रही हैं। ऐसे ही दिल्‍ली विधानसभा स्‍पीकर की रेस में दो नाम सबसे आगे चल रहे हैं।

दिल्‍ली के विधानसभा स्‍पीकर के तौर पर जो नाम सबसे आगे चल रहा है वो नाम विजेंद्र गुप्ता और सतीश उपाध्याय का नाम है। माना जा रहा है कि इन्‍हीं दोनों में से किसी एक को विधानसभ स्‍पीकर नियुक्‍त किया जाएगा।

बता दे भाजपा के विधायक दल की नेता चुने जाने के बाद रेखा गुप्‍ता ने दिल्ली के नवनिर्वाचित विधायकों के साथ दिल्‍ली के उपराज्‍यपाह विनय कुमार सक्‍सेना से मिलने दिल्‍ली राजभवन पहुंची और दिल्‍ली में भाजपा की बहुमत की सरकार बनाने का दावा पेश किया।

रेखा गुप्‍ता ने विधायकों के समर्थन वाला लेटर उपराज्‍यपाल सक्‍सेना को सौंपा जिसके बाद एलजी ने रेखा गुप्‍ता के प्रतिनिधित्‍व में दिल्‍ली में सरकार बनाने का न्‍यौता दिया। 20 फरवरी को रामलीला मैदान में शपथ ग्रहण समारोह होगा।

दिल्‍ली विधानसभा चुनाव परिणाम 2025

बता दें दिल्‍ली की 70 विधानसभा सीटों के लिए एक चरण में मतदान हुआ था और 8 फरवरी को चुनाव परिणाम घोषित हुआ था। जिसमें भाजपा ने 48 सीटों पर और आम आदमी पार्टी ने महज 22सीटों पर जीत हासिल की थी। प्रचंड बहुमत हासिल करने वाली भाजपा अब चुनाव परिणाम के 12 दिन बाद दिल्‍ली में सरकार बनाने जा रही है।Who is Rekha Gupta: Delhi CM बनीं रेखा गुप्‍ता कौन हैं? पढ़िए कैसे बनें मुख्‍यमंत्री बनने के समीकरण

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+