Rekha Gupta Delhi CM: रेखा गुप्ता को भाजपा ने क्यों बनाया मुख्यमंत्री? BJP के इस फॉर्मूले के पीछे 5 बड़ी वजह
Rekha Gupta Delhi CM: रेखा गुप्ता ने दिल्ली की मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ले ली है। उनके साथ ही उनके 6 मंत्रियों को भी रामलीला मैदान में शपथ दिलाई गई है। बीजेपी की ओर से रेखा गुप्ता को दिल्ली का नया मुख्यमंत्री बनाने की घोषणा के साथ ही वनइंडिया की खबर पर मुहर लग गई थी। हमने आपको मतगणना के बाद ही बताया था कि रेखा गुप्ता को बीजेपी क्यों सौंप सकती है, दिल्ली की जिम्मेदारी। आप इस आर्टिकल के आखिर में हमारा वह लेख भी देख सकते हैं, जिसमें हमने सबसे पहले इन्हें सीएम बनाए जाने की संभावना जताई थी।
रेखा गुप्ता को दिल्ली का उत्तरदायित्व सौंपने से पहले बीजेपी ने कई समीकरणों पर गौर किया है और यही कारण है कि उन्हें दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री बनने का अवसर मिला है।

Rekha Gupta Delhi CM: रेखा गुप्ता के महिला चेहरे पर भाजपा ने लगाया दांव
रेखा गुप्ता को मुख्यमंत्री चुनने की बड़ी वजह यह मानी जा सकती है कि बीजेपी ने महिला कार्ड चला है। दिल्ली में महिला वोटर इस बार भी बड़ी तादाद में आम आदमी पार्टी की ओर झुकी दिखी हैं। ऐसे में एक महिला को मुख्यमंत्री बनाकर बीजेपी ने आप के उस प्रभाव को भी कम करने की कोशिश की है।
दूसरी बात ये है कि बीजेपी और एनडीए शासित किसी भी राज्य में अभी कोई महिला मुख्यमंत्री नहीं है। ऐसे में भाजपा एक महिला को सीएम बनाकर पूरे देश में महिलाओं को बड़ा संदेश देना चाहती है। इस साल के आखिर में बिहार विधानसभा का चुनाव होना है और 2026 की शुरुआत में पश्चिम बंगाल में भी चुनाव है। इन दोनों राज्यों में महिला वोटर बहुत अहम हैं और सरकार बनवाने में भी बहुत बड़ी भूमिका निभाती रही हैं।
Rekha Gupta Delhi CM: रेखा गुप्ता का RSS वाला कनेक्शन
Rekha Gupta Delhi CM: दिल्ली यूनिवर्सिटी वाला कनेक्शन
Rekha Gupta Delhi CM: वैश्य चेहरे पर दांव
वैश्य समुदाय हमेशा से बीजेपी के साथ जुड़ा रहा है। लेकिन, दिल्ली में बीजेपी के पहले कार्यकाल में वैश्य या बनिया समाज की यह शिकायत रह गई थी कि पांच वर्षों में तीन मुख्यमंत्री बदले, लेकिन उन्हें मौका नहीं मिला। शायद यह भी एक वजह रही है कि पार्टी ने वैश्य समाज से आने वाली पार्टी नेत्री पर दांव लगाया है। खासकर यह इस वजह से और भी अहम है कि दिल्ली में अपनी पार्टी की खराब स्थिति की आहट को देखते हुए केजरीवाल ने खुद को वोटरों के बीच बनिया भी बताना शुरू कर दिया था।
Rekha Gupta Delhi CM: संगठन के लिए लंबे संघर्ष का मिला पुरस्कार
रेखा गुप्ता तीन दशकों से भी ज्यादा समय से बीजेपी और उससे जुड़े संगठनों के लिए काम कर रही हैं। इतने लंबे सियासी करियर में उन्होंने कभी भी पार्टी से बाहर निकलकर इधर-उधर देखने की कोशिश नहीं की। वह हमेशा एक निष्ठावान कार्यकर्ता बनकर भाजपा की सेवा में जुटी रहीं।
वह दिल्ली नगर निगम में पार्षद भी बनीं और मेयर का चुनाव भी लड़ा। वह दिल्ली बीजेपी महिला मोर्चा की महासचिव से लेकर राष्ट्रीय कार्यकारिणी समिति की सदस्य भी रहीं। उनके पार्टी में इस लंबे संघर्ष का भी उन्हें लाभ मिलता दिख रहा है।












Click it and Unblock the Notifications