Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Delhi Cabinet list: CM रेखा गुप्‍ता के साथ ये विधायक मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं, चेक करें संभावित लिस्‍ट

Delhi BJP government Cabinet list: दिल्‍ली के रामलीला मैदान में 20 फरवरी को सुबह 11 बजे नई भाजपा सरकार का शपथ ग्रहण समारोह होगा। दिल्‍ली की सत्‍ता पर 27 साल बाद काबिज होने जा रही भारतीय जनता पार्टी की नई सरकार के शपथ समारोह का बड़ा ही भव्य आयोजन किया जा रहा है, जिसमें 30 हजार मेहमानों को आमंत्रित किया गया है।

19 फरवरी की शाम को भाजपा दिल्‍ली में विधायक दल की बैठक के बाद दिल्‍ली की नई मुख्‍यमंत्री के तौर पर रेखा गुप्‍ता के नाम का ऐलान कर दिया है।

Delhi BJP government Cabinet list

बुधवार को सीएम के नाम के ऐलान के बाद 20 फरवरी को होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में दिल्‍ली की भाजपा सरकार के मुख्‍यमंत्री के साथ कुछ विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई जा सकती है। आइए जानते हैं किस आधार पर भाजपा मंत्रियों के लिए विधायकों का चयन करेगी और दिल्‍ली की मुख्‍यमंत्री रेखा गुप्‍ता के साथ और कौन-कौन से विधायक मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं?

कैबिनेट मंत्री का चयन किस आधार पर होगा?

भाजपा दिल्‍ली की नई भाजपा सरकार की कैबिनेट में मंत्रियों का चयन करते हुए जाट, दलित, महिला, पूर्वांचली समाज को साधने का प्रयास करेगी। तो ऐसे में आइए जानते हैं दिल्‍ली की नई भाजपा सरकार के मंत्रीमंडल में कौन-कौन से चेहरे शामिल हो सकते हैं?

दिल्‍ली की भाजपा सरकार के संभावित मंत्रियों की लिस्‍ट

दिल्‍ली में शपथ ग्रहण में जिनविधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाए जाने की चर्चा है। उनमें नवनिर्वाचित विधायकों में विजेंद्र गुप्‍ता, मोहन सिंह बिष्‍ट, प्रवेश वर्मा, शिखा राय, अभय वर्मा, पंकज कुमार सिंह, पंकज चौधरी, रवि ओझा के नाम शामिल हैं।

विजेंन्‍द्र गुप्‍ता

वैश्‍य समाज से ताल्‍लुक रखने वाले विजेंद्र गुप्‍ता का नाम सीएम की रेस में भी शामिल बताया जा रहा था लेकिन अब वो सएम नहीं बने है तो उनका मंत्री बनना तय है। रोहिणी सीट पर भाजपा को लगातार तीसरी बार जीत दिलाने वाले विजेंद्र गुप्‍ता केजरीवाल सरकार के खिलाफ सदन और दिल्‍ली की सड़कों पर उतर कर आवाज उठाते रहे हैं।

मोहन सिंह बिष्‍ट

मुस्‍तफाबाद 40 प्रतिशत मुस्लिम बहुल्‍य सीट पर बिष्‍ट ने भगवा फहराया है। इस बड़ी जीत का इनाम भाजपा उन्‍हें मंत्री बनाकर देना तय माना जा रहा है।

प्रवेश वर्मा

चुनाव के बाद प्रवेश वर्मा का सीएम लिस्‍ट में नाम आगे चल रहा थे लेकिन उनको भी निराशा हाथ लगी है। हालांकि अब उनका मंत्री बनना तय है। प्रवेश वर्मा ने नई दिल्‍ली विधासनसभा सीट से अरविंद केजरीवाल को हराकर भाजपा की प्रचंड जीत का मजा दोगुना किया था।

शिखा राय

शालीमार बाग सीट पर आप सरकार के मंत्री सौरभ भारद्वाज को हराने वाले शिखा राय का भी मंत्री बनना तय है। महिला और दलित चेहरा शिखा राय उन चार महिला उम्‍मीदवारों में एक हैं जिन्‍होंने अपनी सीट पर भाजपा को जीत दिलाइै है।

अभय वर्मा

लक्ष्‍मी नगर से जीते अभय वर्मा भाजपा का पूर्वांचली चेहरा हैं। इस चुनाव में भाजपा की जीत में पूर्वांचली वोटर्स का अहम रोल रहा है। हालांकि, अटकलें लगाई जा रही थी कि किसी पूर्वांचली को सीएम बनाया जा सकता है लेकिन अब मंत्री बनाकर डिप्‍टी सीएम पद मिल सकता है।

रवि नेगी

पटपड़गंज सीट से जीत हासिल करने वाले युवा नेता रवि नेगी का भी मंत्री बनना तय है। उन्‍होंने इस बार के चुनाव में अवध ओझा को हराया था।

पंकज कुमार सिंह

दिल्‍ली की विकासपुरी सीट से भाजपा का परचम लहराने वाले पंकज कुमार सिंह भी मंत्री बनाए जा सकते हैं।

पंकज चौधरी

दिल्‍ली की संग विहार सीट से भाजपा को जीत दिलाने वाले पंकज चौधरी भी दिल्‍ली भाजपा कैबिनेट में शामिल किए जा सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+