केजरीवाल बोले- बीजेपी मुझसे नफ़रत करते-करते पाकिस्तानियों के साथ खड़ी हो गई भाजपा

दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल देश में सीएए लागू करने के केंद्र सरकार के निर्णय पर आपत्ति जता रहे हैं। इसके साथ ही सीएम ने भारत में रह रहे पाकिस्‍तानी, अफगानिस्‍तान और बंगलादेशी अल्‍पसंख्‍यकों को भारत की नागरिकता दिए जाने पर सवाल उठा रहे हैं। वहीं गुरुवार को भारी संख्‍या में पाकिस्‍तानी शरणार्थी दिल्‍ली सीएम के सामने पहुंच गए और उन्‍होंने प्रदर्शन किया।

delhi

सोशल मीडिया पर मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इस प्रदर्शन का वीडियो शेयर करते हुए दिल्‍ली पुलिस पर उनका प्रदर्शनकारियों का सहयोग करने और उन्‍हें इजाजत देने का आरोप लगाया है। इसके साथ ही सीएम ने केंद्र सरकार को घेरते हुए कहा कि कई सवाल उठाते हुए हमला किया है।

सोशल मीडिया पर अपनी पोस्‍ट के जरिए सीएम केजरीवाल ने बताया कि "आज कुछ पाकिस्तानियों ने मेरे घर के सामने प्रदर्शन और हुड़दंग किया।

दिल्ली पुलिस ने उन्हें पूरा सम्मान और संरक्षण दिया। बीजेपी ने इनका पूरा समर्थन किया। इनकी इतनी हिम्मत हो गई कि दिल्ली की जनता द्वारा भारी बहुमत से चुने गए CM को हमारे मुल्क में घुसकर माफी मांगने को कह रहे है और बीजेपी इनका समर्थन कर रही है?"

मुख्‍यमंत्री केजरीवाल ने कहा "पाकिस्तानियों को पूरी पुलिस सुरक्षा और सम्मान के साथ मेरे घर के बाहर प्रदर्शन करने की इजाज़त और इस देश के किसानों को दिल्ली में आने की भी इजाज़त नहीं? भारत के किसानों पर अश्रु गैस के गोले, लाठियां, डंडे और गोलियां? और पाकिस्तानियों को इतना सम्मान?"

केजरीवाल ने कहा बीजेपी मुझसे नफ़रत करते-करते पाकिस्तानियों के साथ खड़ी हो गई, भारत के साथ ग़द्दारी करने लगी? इस CAA के बाद ये पाकिस्तानी पूरे देश में फैल जाएंगे और इसी तरह हमारे ही मुल्क के लोगों को इस तरह हड़काएंगे और हुड़दंग करेंगे। बीजेपी इन्हें अपना वोट बैंक बनाना चाहती है।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+