दिल्‍ली सीएम केजरीवाल ने आज शाम बुलाई कैबिनेट की इमरजेंसी बैठक, क्‍या राजधानी वालों को मिलेगा कोई तोहफा?

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार शाम एक आपात बैठक बुलाई। दिल्‍ली स्थित मुख्‍यमंत्री आवास पर ये बैठक आज शाम 4 बजे होगी। इस बैठक में दिल्ली में बिजली आपूर्ति पर सब्सिडी पर चर्चा होने की संभावना है। बिजली आपूर्ति सब्सिडी के संबंध में निर्णय लिये जाने की उम्मीद है।

cm

बिजली आपूर्ति पर सब्सिडी को लेकर हो रही इस बैठक में केजरीवाल सरकार दिल्‍ली के लोगों के लिए बड़ा ऐलान कर सकते हैं। ये फैसला आगमी वर्ष में लोगों को मिलने वाली सब्सिडी को लेकर हो सकता है।

गौरतलब है कि विधानसभा में बजट सत्र के दौरान दिल्‍ली सरकार की मंत्री आतिशी ने दिल्‍ली में बिजली सब्सिडी का मुद्दा उठाया था। आतिशी ने कहा था कि 24 घंटे दिल्‍ली वालों को केजरीवाल सरकार मु्फ्त बिजली दे रही है, इसके बावजूद सभी बिजली कंपनियां घाटे नहीं मुनाफे में हैं।

इसके साथ ही वित्‍त मंत्री आतिशी ने वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए बिजली सेक्‍टर के लिए 3,353 करोड़ रुपये का बजट में प्रवाधान किया है। आतिशी ने अपने बजट भाषण में कहा था दिल्ली के लोगों को 200 यूनिट तक मुफ्त बिजली आगे भी मिलती रहेगी। ये ही वजह है कि दिल्ली के बजट में बिजली का बजट भी बढ़ाया गया है।इसके अलावा वित्‍त मंत्री ने दिल्‍ली ऊर्जा विभाग के लिए 3353 करोड़ रुपये के बजट आवंटित करते हुबए बताया था कि दिल्‍ली में 58 लाख 86 हजार घरेलू बिजली उपभोक्‍ता हैं और इनमें से 68.33 प्रतिशत उपभोक्ता सब्सिडी का लाभ ले रहे हैं।

बजट भाषण में दिल्‍ली की वित्‍त और ऊर्जा मंत्री आतिशी ने बताया था कि 2022-2023 में दिल्लीवालों के 3 करोड़ 40 लाख बिजली के Zero बिल आये हैं।

लोकसभा चुनाव से पहले दिल्‍ली सरकार ने दिल्‍ली की महिलाओं को बड़ा तोहफा दिया था। केजरीवा सरकार ने मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना के तहत महिलाओं को हर माह एक हजार रुपये देने की घोषणा की है। वहीं अब माना जा रहा है कि आज बिजली सब्सिडी को लेकर बड़ा ऐलान कर सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+