Delhi: राम मंदिर प्राण- प्रतिष्ठा पर CM केजरीवाल ने दी बधाई, कहा- राम हम सबके आदर्श
राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के अनुष्ठान को लेकर दिल्लीवासियों में उत्साह है। आम लोगों और बच्चों के साथ प्रभु श्री राम के आगमन का स्वागत किया। इस बीच मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा को लेकर लोगों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि भगवान राम का जीवन सभी को प्रेरणा देने वाला है।
अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के दौरान सीएम केजरीवाल कई कार्यक्रमों में शामिल हुए। इस दौरान उन्हों एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, "मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर में प्रतिष्ठापन के इस पवित्र अवसर पर आप सभी को हार्दिक बधाईयां और शुभकामनाएं। जय सिया राम।"

इस दौरान सोमवार को सीएम राष्ट्रीय राजधानी में कई कार्यक्रमों में शामिल हुए। पिछले हफ्ते रविवार को वे दिल्ली सरकार की ओर आयोजित रामलीला कार्यक्रम को देखने पहुंचे थे। जहां उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार भी रामराज्य से प्रेरित है। सीएम ने इस मौके लोगों से कहा कि भगवान राम का जीवन के आदर्श सभी के लिए अनुकरणीय हैं।
सीएम केजरीवाल राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के दौरान सोमवार को दिल्ली में कई अलग-अलग इलाकों में आयोजित भंडारों और शोभायात्राओं में वह शामिल हुए। इस मौके पर उन्होंने आम लोगों और बच्चों के साथ प्रभु श्री राम के आगमन का स्वागत किया। इसके साथ ही सीएम ने दिल्ली के लोगों के लिए मंगलकामना की।
रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के दौरान मंदिर की जो तस्वीर सामने आई है वो वाकई दिव्य है। मंदिर में 5 वर्ष के बालक के रूप की भगवान की मू्र्ति प्रतिष्ठित की गई है। मूर्ति की बात करें तो रामलला की आंखों में मासूमियत, होठों पर मुस्कान, चेहरे पर गजब का तेज दिखाई दे रहा है। रामलला की पहली झलक दिल में बस जाने वाली है। भगवान की पहली झलक देखकर एक बात तो साफ है कि कर्नाटक के मूर्तिकार अरुण योगीराज ने बहुत ही खूबसूरत मूर्ति तैयार की है। रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा के बाद पीएम नरेंद्र मोदी ने रामलला की आरती उतारी।












Click it and Unblock the Notifications