आप सांसद राघव और एक्ट्रेस परिणीति की शादी में केजरीवाल और भगवंत मान ने किया डांस, VIDEO हुआ वायरल
बॉलीवुड एक्ट्र्रेस परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा दो दिन पहले शादी के बंधन में बंध चुके हैं। आम आदमी पार्टी (AAP) के सांसद राघव और परिणीति की उदयपुर के पैलेस में हुई आलीशान शादी की चर्चा जमकर हो रही है। इस शादी में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब सीएम भगवंत मान समेत आप के कई नेता अपने पत्नियों के संग पहुंचे थे।

राघव-परिणीति की शादी में दोनों राज्यों के सीएम अलग ही अंदाज में नजर आए। राघव की बारात का वीडियो सामने आया है जिसमें भगवंत मान के संग दिल्ली सीएम केजरीवाल और संजय सिंह बाराती बने नजर आ रहे हैं।
राघव की शादी में केजरीवाल ने बांधी पगड़ी
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल, पंजाब सीएम भगवंत मान और आप सांसद संजय सिंह सिर पर पगड़ी बांधे हुए राघव की शादी में नजर आ रहे हैं। इस मौके पर भगवंत मान और संजय सिंह ने पंजाबी ढोल पर जमकर नाच रहे हैं वहीं केजरीवाल ताली बजाते हुए उनका साथ दे रहे हैं।
सीएम ने लगाए ठुमके
वीडियो में राघव भी खड़े हैं और उनके आस पास ये सभी लोग एक-एक करके ढोल पर भंगड़ा करते नजर आ रहे हैं। दुल्हा बने आप सांसद राघव भी केजरीवाल, भगवंत मान और संजय सिंह के साथ ठुमके लगाते नजर आ रहे हैं।
राघव की शादी में सादगी भरे अंदाज में नजर आए दिल्ली सीएम
इस शादी में भी सीएम अरविंद केजरीवाल बड़े ही सिंपल अंदाज में नजर आए और उनकी पत्नी भी सिंपल दिखीं। वहीं भगवंत मान हमेशा की तरह सिर पर पीली पग बांधे ट्रेडिशनल पंजाबी लुक में नजर आए। भगवंत मान ने राघव की शादी की तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की थी जिस पर यूजर्स ने राघव और परिणीति को शादी की खूब बधाइयां दे रहे हैं।
राघव-परिणीति ने उदयपुर के पैलेस में की शादी
बता दें राघव और परिणीति चोपड़ा ने राजस्थान के उदयपुर में डेस्टीनेशन मैरिज की। उदयपुर में रविवार को बारात ताजे लेक पैलेस से लीला पैलेस पहुंची थी जिसमें देश की जानी-मानी हस्तियां पहुंची थीं। राघव और परिणीति चोपड़ा ने मई महीने में दिल्ली कपूरथला हाउस में सगाई की थी।
शादी के बाद पहली बार इस लुक में नजर आईं परिणीति
शादी के बाद राघव और परिणीति मंगलवार को उदयपुर से दिल्ली जब पहुंचे तब उनका यहां भव्य स्वागत किया गया। शादी के बाद परिणीति जब दिल्ली पहुंची तो पिंक टॉप और ब्लैक जींस में नजर आई। शादी के बाद दिल्ली में इस अंदाज में परिणीति की एंट्री ने फैंस का दिल जीत लिया।
RAGHAV PARINEETI KI SHAADI@ArvindKejriwal , @BhagwantMann , @SanjayAzadSln dance along with @raghav_chadha !!
— AAP Ka Mehta 🇮🇳 (@DaaruBaazMehta) September 26, 2023












Click it and Unblock the Notifications