कनॉट प्लेस के हनुमान मंदिर पहुंचीं CM आतिशी, पार्टी और केजरीवाल के लिए मांगा आशीर्वाद
दिल्ली के मुख्यमंत्री के रूप में कार्यभार संभालने के एक दिन बाद आतिशी ने मंगलवार को कनॉट प्लेस स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर में पूजा की और जनता के लिए काम करते रहने एवं विधानसभा चुनाव के बाद अरविंद केजरीवाल को मुख्यमंत्री की कुर्सी पर फिर से बिठाने के लिए उनका आशीर्वाद मांगा।
मंदिर में दर्शन करने के बाद पत्रकारो से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा, भगवान हनुमान पिछले दो साल से दुश्मनों के हमलों से AAP, दिल्ली सरकार और अरविंद केजरीवाल की रक्षा कर रहे हैं।

आतिशी ने कहा, मैंने भगवान हनुमान जी से प्रार्थना की है कि हम उनके आशीर्वाद से दिल्ली के काम करते रहें और आने वाले चुनाव में अरविंद केजरीवाल जी को जिताकर फिर से मुख्यमंत्री बनाये।
बता दें कि तिहाड़ जेल से बाहर आने के बाद केजरीवाल ने भ्रष्टाचार के आरोपों के बीच दिल्ली के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया और कहा कि वे इस पद पर तब तक नहीं बैठेंगे जब तक जनता अगले साल फरवरी में होने वाले चुनाव में उन्हें ईमानदारी का प्रमाणपत्र नहीं दे देती।
'अरविंद केजरीवाल के खिलाफ षडयंत्र...'
सोशल मीडिया पर पोस्ट में आतिशी ने कहा, कनॉट प्लेस स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर में हनुमान जी का आशीर्वाद लिया। पिछले दो साल में हम पर हमले हुए, हमें तोड़ने की कोशिश की, दिल्ली के काम रोकने की कोशिश की।लेकिन हनुमान जी ने केजरीवाल जी और आम आदमी पार्टी की रक्षा की है।
सोमवार को संभाला CM पद का कार्यभार
CM पद का कार्यभार संभालते ही सोमवार को आतिशी ने कहा कि वह केजरीवाल की गैर-मौजूदगी में दिल्ली सरकार को उसी तरह चलाएंगी, जैसे भरत ने अयोध्या की सत्ता को राम की खड़ांऊ रख कर शासन चलाया था।












Click it and Unblock the Notifications