मैं हर दिन इंसूलिन मांग रहा हूं लेकिन...अरविंद केजरीवाल ने तिहाड़ जेल सुपरिटेंडेंट को लिखा पत्र
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल दिल्ली की शराब नीति घोटाले में जेल में बंद हैं। केजरीवाल शुगर टाइप 2 के मरीज हैं। आम आदमी पार्टी संयोजक केजरीवाल लगातार जेल में इंसूलिन ना मिलने की शिकायत कर रहे हैं। अब केजरीवाल ने तिहाड़ जेल के सुपरिटेंडेंट को लेटर लिखा है। इस लेटर में केजरीवाल ने जेल प्रशासन पर आरोप लगाया है कि जेल प्रशासन उन्हें इंसूलिन नहीं लि रही है।

दिल्ली तिहाड़ जेल सुपरिटेंडेंट को लिखे लेटर में केजरीवाल ने जेल प्रशासन पर आरोप लगाया कि जेल प्रशासन उनकी इंसुलिन को लेकर झूठ बोल रहा है , उन्हें इंसुलिन नहीं मिल रही है।
केजरीवाल ने अपने पत्र में लिखा-
"मैंने न्यूज पेपर में पढ़ा, मुझे तिहाड़ जेल प्रशासन का बयान पढ़कर दुख हुआ। तिहाड़ के दोनों बयान झूठे हैं, मैं हर दिन जेल प्रशासन से इंसूलिन मांग रहा हूं। मैंने अपनी ग्लूकोमीटर रीडिंग दिखाई और बताया कि दिन में 3 बार शुगर बहुत हाई जा रही है। शुगर 250 से 320 के बीच जाती है। एम्स के डॉक्टरों ने कभी भी नहीं कहा चिंता की कोई बात नहीं है। एम्स के डॉक्टरों ने कहा वो डाटा और हिस्ट्री देखकर बताएंगे। तिहाड़ का प्रशासन राजनीतिक दबाव में झूठ बोल रहा है।"












Click it and Unblock the Notifications