'BJP की बौखलाहट का कारण 'INDIA' गठबंधन', केजरीवाल ने कहा- इसलिए बदलना चाहते हैं देश का नाम
छह राज्यों में 7 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे शुक्रवार 8 सितंबर को सभी के सामने आए गए। उपचुनाव में NDA को INDIA गठबंधन ने सीधी टक्कर दी है। इंडिया गठबंधन चार सीटों पर विजयी हुआ है।
वहीं, एनडीए गठबंधन 3 सीटों पर। इंडिया गठबंधन की जीत पर दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने खुशी व्यक्त करते हुए बीजेपी की तीखा तंज कसा। केजरीवाल ने कहा, 'यही कारण है बीजेपी की बौखलाहट का।'

आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल से ट्वीट करते हुए कहा,
INDIA गठबंधन बहुत शक्तिशाली है। यही कारण है बीजेपी की बौखलाहट का। यही कारण है कि बीजेपी देश का नाम ही बदलना चाहती है।
वहीं, आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा ने कहा, 'जब जब INDIA और BJP आमने सामने होंगे तो INDIA हमेशा जीतेगा। यही कारण है बीजेपी की बौखलाहट का...INDIA ही भारत की आवाज़ है। देश की जनता ने देश का मूड साफ़ कर दिया है।'
उपचुनाव में इंडिया गठबंधन की जीत पर आप सांसद संजय सिंह ने भी बीजेपी की आलोचना करते हुए तीखा तंज कसा। संजय सिंह ने कहा, INDIA ने NDA को हराया। 'इंडिया वाले जीते अडानी वाले हारे', जुड़ेगा भारत, जीतेगा इंडिया। यूपी घोसी में सपा उम्मीदवार ने 43 हज़ार वोटों से भाजपा को हराया।
बंगाल में TMC ने उस सीट पर विजय हासिल की जो भाजपा की थी। लोकसभा चुनाव के पहले ये परिणाम परिवर्तन का बड़ा संकेत है। इस दौरान संजय सिंह ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को हार्दिक बधाई दी।












Click it and Unblock the Notifications