दिल्ली सरकार का बिजली सब्सिडी पर बड़ा फैसला, 1 अक्टूबर से इन्हें नहीं मिलेगी सुविधा

नई दिल्ली, 05 अप्रैल: दिल्ली की केजरीवाल सरकार ने सब्सिडी वाली बिजली को लेकर आज बड़ा फैसला किया है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि राजधानी में अभी जो पावर सब्सिडी दी जाती है, उसमें 1 अक्टूबर 2022 से बदलाव किया जाएगा। सब्सिडी उन्हीं लोगों को दी जाएगी, जो इसकी मांग करेंगे। बता दें कि, केजरीवाल सरकार सत्ता में आने के बाद से लोगों को 200 यूनिट बिजली एवं पानी की आपूर्ति मुफ्त में करती आई है।

Recommended Video

      Arvind Kejriwal ने बिजली पर किया ऐलान, Delhi में अब इन्हें नहीं मिलेगी फ्री बिजली | वनइंडिया हिंदी
      Delhi cm arvind Kejriwal says From Oct 1, electricity subsidy to only those who ask for it

      दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि, दिल्ली सरकार की कैबिनेट ने एक बड़ा फ़ैसला लिया है। दिल्ली में बहुत लोगों को फ्री में बिजली मिलती है। इसके लिए दिल्ली सरकार सब्सिडी देती है। कई लोगों ने कहा कि हम लोग सक्षम हैं, हमें फ्री बिजली नहीं चाहिए। इसका इस्तेमाल आप विकास के लिए करें। अब हम लोगों से पूछेंगे कि क्या उन्हें बिजली की सब्सिडी चाहिए? अगर वे कहेंगे की चाहिए तो हम देंगे और वे कहेंगे कि नहीं चाहिए तो हम नहीं देंगे। 1 अक्टूबर से दिल्ली में उन्हीं लोगों को बिजली की सब्सिडी दी जाएगी जो लोग बिजली की सब्सिडी मांगेगे।

      केजरीवाल ने एक और घोषणा करते हुए कहा कि, दिल्ली की कैबिनेट ने स्टार्टअप पॉलिसी पास की है। जो युवा अपना कारोबार शुरू करना चाहते हैं, दिल्ली सरकार उनकी मदद करेगी। पैसे की मदद के साथ-साथ अन्य तरह की भी मदद दिल्ली सरकार करेगी। दिल्ली सरकार ढेर सारी वित्तीय सहायता प्रदान करेगी। दिल्ली सरकार के किसी भी कॉलेज में पढ़ने वाला छात्र अगर स्टार्टअप करना चाहता है और पढ़ते-पढ़ते उसने कोई प्रोडक्ट बनाया तो दिल्ली सरकार उसे पढ़ाई के लिए 2 साल तक की छुट्टी देने के लिए भी तैयार है, ताकि वह छात्र अपना पूरा समय अपने प्रोडक्ट पर लगा सकें।

      केजरीवाल ने साल 2019 में घोषणा की थी कि राजधानी में 200 यूनिट बिजली खर्च देने वाले उपभोक्ताओं को बिल नहीं देना होगा जबकि ऐसे उपभोक्ता जो एक महीने में 201 से 401 यूनिट तक बिजली खर्च करेंगे उन्हें बिल पर 50 प्रतिशत की सब्सिडी दी जाएगी। पीसी के दौरान सीएम ने बिजली खर्च पर आने वाली लागत का आंकड़ा भी सामने रखा और बताया कि सब्सिडी से लोगों को कितनी राहत मिलेगी।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+